स्‍कूल में बच्चियों के साथ यौन उत्‍पीड़न को लेकर फूटा गुस्‍सा, लोगों ने रोकी ट्रेनें, पुलिस ने चलाई जमकर लाठी

Badlapur school Girls molested case: महाराष्‍ट्र के ठाणे के अंतर्गत आने वाले बदलापुर के एक स्‍कूल में चार साल की दो बच्चियों के साथ हुई छेड़खानी की घटना पर लाेग आगबबूला हो चुके हैं। आरोपी को फांसी पर चढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को बदलापुर में लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्‍साएं लोगों ने बदलापुर रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच कर बदलापुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है और ट्रेनें रोक दीं और रोके जाने पर जमकर पथराव शुरू कर दिया।

बदलापुर में पटरियों को अवरुद्ध किए जाने और ट्रेन सेवाओं को बाधित करने के लिए जुटी भीड़ को तितर-बितर करने और पटरियों को खाली करने के लिए लाठीचार्ज किया जिसके बाद लोगों ने पुलिस भी पत्‍थर चलाए और बड़ी संख्‍या में लोग घायल हुए।

Badalpur school

जानें क्‍या है घटना?

बता दें ये घटना ठाणे के बदलापुर में आदर्श विद्या स्कूल की है जहां पर एक 23 साल के सफाई कर्मचारी ने कथित तौर पर बाथरूम के अंदर चार साल की दो बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्‍ट

हालांकि पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस केस को लेकर बदलापुर के लोगों में जबरदस्‍त आक्रोश है। लोगों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में रेलवे स्टेशन पर चले गए।

लोगों ने किया उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठियां

रेलवे स्‍टेशन पर सैकड़ों की संख्‍या में पहुंचे लोग पटरियों पर उतर गए और उन्‍होंने ट्रेन रोक दी और ऐसा उग्र प्रदर्शन किया कि पुलिस को उन्‍हें तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

फांसी की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने इस केस में कानूनी कार्यवाही में तेजी लाने और आरोपियों को सख्त सजा सुनिश्चित करने और आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की।

तुरंत एक्‍शन में आई सरकार, एसआईटी का किया गठन

हालांकि इस केस में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने SIT टीम गठित कर तुरंत जांच शुरू करने का आदेश दिया है। इसके अलावा जांच फास्ट ट्रैक में चलाने के लिए ठाणे पुलिस आयुक्त को आदेश दिए हैं। इसके अलावा महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट द्वारा निपटाया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+