"हिंदू शेरनी..." कौन हैं भाजपा की ये फायरब्रांड नेता? ऑपरेशन सिंदूर के बाद PAK से मिली जान से मारने की धमकी
Operation Sindoor: पहलगाम हमले (22 अप्रैल 2025) के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ गया है। भारत ने "ऑपरेशन सिंदूर" चलाया तो दुश्मन देश पाकिस्तान ने हमारे देश की सीमाओं पर हमले किए लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी है। भारतीय सेना द्वारा किए गए जवाबी सैन्य हमलों से घबराए पाकिस्तान की खिसियाहट साफ नजर आ रही है। हार से बौखलाए पाकिस्तानी अब भारतीय नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा की फायरब्रांड नेता और उनके पति को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है।
"हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान हैं, तुझे खत्म कर देंगे...." ये धमकी भरा फोन पाकिस्तान से भारतीय जनता पार्टी की नेता नवनीत राणा को आया है। जिसकी जानकारी सोमवार को स्वयं नवनीत राणा ने मुंबई पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। इससे पहले भी नवनीत राणा को धमकी भरे मैसेज मिल चुके हैं लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच ये धमकी भरा कॉल पाकिस्तान से आया हैं।

दरसअल, भाजपा नेता नवनीन रवि राणा ने मुंबई के खार पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उन्होंने बताया पकिस्तान के नंबरों से फोन आया जिस पर उन्हें और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने बताया पाकिस्तान के दो नंबरों से आए फोन कॉल आए जिसमें कॉल करने वाले ने कहा "हिंदू शेरनी तू कुछ दिनों की मेहमान है, तुझे खत्म कर देंगे, न सिंदूर बचेगा, ना सिंदूर लगाने वाली बचेगी।"

मंबई पुलिस ये शिकायत दर्ज होने के बाद उन नंबरों को ट्रेस करते हुए जांच शुरू कर दी है, जिनसे ये धमकी भरे फोन आए हैं। इसके अलावा भाजपा नेता नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बाद क्या भारत सिंधु जल संधि का निलंबन रद्द करेगा? क्या PAK को देने लगेगा पानी
नवनीत राणा ने शेयर की थी ये पोस्ट
दरअसल, "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत भारतीय सेना की पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद भाजपा नेता नवनीत राणा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर एक पोस्ट लिखी थी, जो जमकर चर्चा में आई। नवनीत राणा ने लिखा
"घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, देश की गद्दी पर बैठा तुम्हारा मोदी है। क्या बोलते छोटे पाकिस्तान , बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी।
दूसरी पोस्ट में नवनीत राणा ने लिखा था "सिंदूर का बदला सिंदूर से, जय हिंद-जय भारत।"
नवनीत राणा के पति को भी जान से मारने की मिली धमकी
इसी पोस्ट के बाद भाजापा की नेता नवनीत राणा को पाकिस्तान से ये धमकी भरा फोन आया है। जिसमें नवनीत राणा के साथ उनके पति रवि राणा को जान से मारने की धमकी मिली है
कौन हैं नवनीत राणा?
नवनीत कौर राणा पूर्व एक्ट्रेस हैं और अमरावती से सांसद रह चुकी हैं। वे 2019 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनी गई थीं, लेकिन 2024 में सांसदी का चुनाव बीजेपी की तरफ से लड़ी थीं और चुनाव हार गई थीं। धार्मिक स्थलों पर लॉडस्पीकर बैन किए जाने के समर्थन में उन्होंने महाराष्ट्र के तत्कालीन सीएम उद्धव ठाकरे के घर के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का अभियान चलाया था और जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इसी दौरान नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के कारण जेल भी जाना पड़ा था। इसके अलावा नवनीत राणा कई बार विवादित बयानों के कारण चर्चा में रह चुकी हैं।
कौन हैं नवनीत राणा के पति?
वहीं नवनीत राणा के पति रवि राणा महाराष्ट्र के बडनेरा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे बीजेपी से करीबी रखते हैं और एक स्पष्ट हिंदुत्ववादी छवि के साथ सामने आते हैं। दोनों की मुलाकात बाबा रामदेव के योग शिविर में हुई थी, और वहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई। What is ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर क्या है, क्या होते हैं नियम?













Click it and Unblock the Notifications