Mumbai: 40वें मंजिल से नीचे आ गिरी लिफ्ट, एक की मौत
मुंबई, 14 मार्च: सिद्धेश ज्योति भवन बिल्डिंग के एक दर्दनाक हादसे (Siddhesh Building Accident) में 1 लोग की मौत हो गई। बिल्डिंग में मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। भवन की 40वीं मंजिल से लिफ्ट अचानक ग्राउंड फ्लोर पर गिर गई। दुर्घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिसमें से एक की मौत हुई जबकि दूसरे घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जबकि बीएमसी की ओर से बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। ऐसे में लिफ्ट में खराबी आ गई। जिसके बाद लिफ्ट 40 वीं मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर पहुंच गई। इस दौरान लिफ्ट में सवार लोगों को काफी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सिद्धेश बिल्डिंग के लिफ्ट में खराबी से हुई दुर्घटना के दौरान बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पुलिस बल से तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। फिलहाल लिफ्ट की खराबी के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मृतक के परिजन से संपर्क का प्रयास कर रही है।
सोलापुर- पुणे राजमार्ग पर हादसे में 4 की मौत
वहीं सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित ट्रक ने एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। ट्राली में सवार 16 श्रद्धालु घायल हो गए जबकि 4 की मौत हो गई। ये सभी भगवान विठ्ठल के अनुयायी बताए जा रहे हैं। यह हादसा रविवार देर रात करीब 11 बजे सोलापुर-पुणे राजमार्ग पर कोंडी गांव के पास हुआ। भगवान विठ्ठल के भक्तों को वारकरी कहते हैं। ये सभी वारकरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा अचानक ट्रक का टायर फटने से हुआ। दुर्घटना में घायल और मृतक पड़ोसी सभी उस्मानाबाद जिले के तुलजापुर निवासी हैं।












Click it and Unblock the Notifications