Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना की लाभार्थियों को मिलेगा लोन, जानिए हर डिटेल
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महायुति सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री लड़की बहिन योजना (Ladki Bahin Yojana) संचालित कर रही है। मध्य प्रदेश की लाडली बहन योजना (ladli behna yojana) की तर्ज पर महाराष्ट्र में 2024 में शुरू की गई इस योजना को लेकर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अब बड़ा ऐलान किया है।
अजित पवार ने बताया कि लड़की बहिन योजना की लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द एक स्कीम शुरू कर रही है। जिसमें लाभार्थी महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार बैंक के जरिए लोन उपलब्ध करवाएगी। ये बड़ा ऐलान उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने महाराष्ट्र के नांदेड में आयोजित कार्यक्रम में किया।

बता दें लाडली बहन योजना की बदौलत महायुति सरकार महाराष्ट्र चुनाव 2024 में प्रचंड बहुमत से जीतकर दोबारा सत्ता में आई है। पिछली एकनाथ शिंदे सरकार में शुरू की इस योजना के तहत महिलाओं की आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह देने की शुरूआत की गई थी।
ये योजना महाराष्ट्र की वर्तमान देवेंद्र फडणवीस सरकार में भी जारी है। वहीं अब इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को बैंक लोन देने की योजना हैं। आइए जानते हैं लाभार्थी महिलाओं को कितने का लोन मिलेगा और साथ ही जानते हैं कब और कैसे?
Ladki Bahin Yojana के तहत कितना मिलेगा बैंक लोन?
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बताया कि प्रदेश सरकार लाडली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बैंक से लोन दिलाने की योजना पर बैंक के साथ मिलकर काम कर रही है। जिसके तहत योजना की लाभार्थी महिलाओं को बैंक से 40 हजार रुपये तक का लोन मिलेगा। बैंक लोन से प्राप्त धनराशि से महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।
Ladki Bahin Yojana के तहत कैसे मिलेगा लोन?
डिप्टी सीएम के अनुसार महायुति सरकार जल्द ही इस योजना का ऐलान करने वाली है। जिसकी जानकारी लड़की बहिन योजना की वेबसाइट https://ladkibahiniyojana.com/ पर ऑनलाइन दी जाएगी। इसके बाद महिलाएं संबंधित बैंक में इस योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगी। बैंक में लोन अप्लाई करते हुए उस व्यवसाय का पूरा विवरण साझा करना होगा जिसके लिए उन्हें धनराशि चाहिए।
Ladki Bahin Yojana की लाभार्थियों को लोन की किश्त भरना होगा आसान
महायुति सरकार की प्लानिंग है कि इस योजना के तहत दिए जा रहे लोन की किश्तों का बोझ महिलाओं पर ना पड़े इसके लिए खास इंतजाम किया जाए। जिसका जिक्र उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी किया। दरअसल, महिलाओं को जो इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की किश्ते मिल रही हैं, उसे वो लोन की किश्त के रूप में आसानी से अदा कर सकती हैं। महिलाओं का बैंक अकाउंट लिंक रहेगा और स्कीम की किश्त आते ही रुपया लोन की किश्त में जमा हो जाएगा।
लाडक्या बहिणींना पायावर उभं राहण्यासाठी 40 हजारांपर्यंतची मदत ! pic.twitter.com/2rqgWx9EyG
— MahaNCPspeaks (@mahancpspeaks) May 11, 2025
लड़की बहिन योजना को लेकर क्या है नियम?
बता दें महाराष्ट्र में महायुति सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना को लेकर सख्त नियम हैं। अगर कोई महिला अन्य किसी योजना का लाभ उठा रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अभी हाल में इस महाराष्ट्र सरकार ने उन महिलाओं को इस योजना के तहत अपात्र घोषित कर दिया था जो अन्य योजनाओं का लाभ ले रही थीं।
लड़की बहिन योजना की पात्रता क्या है?
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महाराष्ट्र की नागरिकता और परिवार की आय ₹2.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिन परिवारों के पास कार है या जिनका कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, वो महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र मानी जाएगी
- अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रही महिला को इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications