ठगों का नया तरीका, महिला के घर भेजा नया फोन, फिर उड़ाए 7 लाख
बढ़ती तकनीकी और टाइट साइबर सिक्योरिटी के बीच धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए ठग आए दिन नए तरीकें अपना रहे हैं। हाल ही मुंबई में एक महिला के बैंक खाते से ठगों ने लाखों रुपए की ज्वैलरी खरीद डाली।

मुंबई में बैंक फ्रॉड करके ठगी के मामले पिछले दिनों तेजी से बढ़े हैं। पिछले कुछ हफ्ते मुंबई में कई साइबर धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। हाल ही में मुंबई की एक महिला का साथ बैंक फ्रॉड के लिए ठगों ने नया तरीका अपनाया। जब लेडी के खाते से अचानक लाखों रुपए डेबिट हुए तो वो सन्न रह गई। अगले दिन मामले को साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराया गया।
विशेष रूप से बैंक विवरण की चोरी और केवाईसी धोखाधड़ी। शहर के करीब 40 पुलिस थानों में जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पैसे गंवाने के कई मामले दर्ज किए गए। एक ताजा घटना में जालसाज इसे दूसरे स्तर पर ले गए हैं। उन्होंने एक पीड़िता से पैसे चुराने के लिए उसे एक मुफ्त स्मार्टफोन भी दिया।
मुंबई की एक महिला के साथ जालसाजी बड़ा मामला सामने आया। उसके खाते से अचानक 7 लाख रुपए कट गए। ठगों ने इस कारनामे को अंजाम देने के लिए बड़ी ही शातिर तरीका अपनाया। दरअसल, महिला पहले से आईफोन का इस्तेमाल कर रही थी। वो अपना क्रेडिक कार्ड एक्टिव करना चाहती थी। लेकिन ठगों ने इसे बताया कि क्रेडिट कार्ड केवल Android डिवाइस का उपयोग करके ही सक्रिय किया जा सकता है।
ऐसे दिया ठगी को अंजाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि जालसाज ने अपना नाम सौरभ शर्मा बताया। उसने महिला को कॉल कर खुद का परिजय एक बैंक कर्मचारी के रूप में दिया। महिला का संपर्क उससे इस साल जनवरी में हुआ था। सौरभ शर्मा ने महिला को एक क्रेडिड कार्ड के साथ एक स्पोर्ट्स क्लब की मुफ्त में सदस्यता देने की ऑफर दिया था। जिस पर महिला राजी होग गई। लेकिन महिला को बताया गया ये क्रेडिट कार्ड एंड्रायड फोन से ही एक्टिव होगा। इसके लिए लेडी के घर सौरभ शर्मा ने नया फोन भेजा। नए फोन में उसमें दो ऐप -डॉट सिक्योर और सिक्योर एंवॉय ऑथेंटिकेटर - इंस्टॉल थे। महिला ने उस फोन में अपनी सिम लगाकर एक्टिवेशन प्रकिया पूरी की। इसके कुछ घंटे बाद महिला को बैंक ट्रांजैक्शन के दो मैसेज मिले। कथित तौर पर ये पता चला है कि जालसाज ने कथित तौर पर बेंगलुरु में एक आभूषण की दुकान पर अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर 7 लाख की खरीदारी की।
पिछले कुछ दिनों में मुंबई शहर ने कई साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए हैं। जिसमें बैंक डिटेल्स की चोरी और केवाईसी धोखाधड़ी जैसे मामले अधिक हैं। पूरे मुंबई में करीब 40 पुलिस थानों में जालसाजों द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद पैसे गंवाने के कई मामले दर्ज किए गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications