NCP खत्म नहीं होने देना चाहती है MVA को, फिर से गठबंधन को मजबूत करने की कवायद शुरू
मुंबई, 11 अगस्त। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर जाने के बाद भी एनसीपी मुखिया शरद पवार को भरोसा है कि भाजपा से लड़ने के लिए महाविकास अघाड़ी एकजुट बनी रहेगी। यही वजह है कि शरद पवार लगातार महाविकास अघाड़ी को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। शरद पवार के करीबी ने बताया कि एनसीपी को भरोसा है कि भाजपा से राज्य और केंद्र में लड़ने के लिए इस गठबंधन की जरूरत है। इस बाबत शिवसेना के नेतृत्व को भी संदेश भेजा गया है।

महाविकास अघाड़ी को बचाने की कवायद
दरअसल जिस तरह से बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ा है उसके बाद एनसीपी और सक्रिय हो गई है। शिवसेना के शीर्ष नेता अजित पवार, जयंत पाटिल, छगन भुजबल, सुनील तातकारे ने बुधवार को शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे से मुलाकात की है और उनसे गठबंधन को लेकर चर्चा की। बता दें कि शिवसेना ने भाजपा के साथ दशकों लंबे गठबंधन को 2019 में खत्म कर दिया था और कांग्रेस व एनसीपी के साथ मिलकर सरकार का गठन किया था। लेकिन शिवसेना के भीतर बगावत के बाद एकनाथ सिंह ने भाजपा की मदद से नई सरकार का गठन किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए।

बगावत के बाद पहली बार उद्धव से मुलाकात
पार्टी के करीबी सूत्र का कहना है कि शिवसेना में बगावत के बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से शिवसेना चीफ और एनसीपी के शीर्ष नेतृत्व के बीच कोई बैठक नहीं हुई थी। एनसीपी के नेतृत्व का मानना है कि ठाकरे को इस बात के लिए राजी करने की जरूरत है कि आखिर क्यों अस्तित्व के लिए उ्नहें इस गठबंधन में बने रहने की जरूरत है।

क्यों जरूरी है गठबंधन
शिवसेना के करीबी नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई चल रही है कि शिवसेना पर किसका नियंत्रण होगा, यह लड़ाई लंबी हो सकती है, लेकिन अगर तीनों दल साथ रुकते हैं तो और साथ में चुनाव लड़ते हैं तो महाराष्ट्र में हमे इसका राजनीतिक लाभ मिलेगा। महाराष्ट्र में सियासी समीकरण बदल चुका है, यह समीकरण राष्ट्रीय स्तर पर भी बदल चुका है। अधिकतर गैर भाजपा दल नीतीश कुमार के साथ विपक्ष में एक साथ आने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र और बिहार मिलाकर लोकसभा की 543 में से 88 सीटें लाती हैं। लिहाजा केंद्र में सरकार के गठन के लिए दोनों ही राज्यों का सियासी समीकरण काफी मायने रखता है।












Click it and Unblock the Notifications