जब दुनिया बैलेट से चुनाव करवा रही है, तो हम क्यों नहीं? शरद पवार ने एंटी-ईवीएम कार्यक्रम में उठाए गंभीर सवाल
Sharad Pawar Anti-EVM Event: महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मारकरवाडी गांव में आयोजित एक एंटी-ईवीएम कार्यक्रम में एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और पार्टी के अन्य नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान पवार ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'अमेरिका, इंग्लैंड और कई यूरोपीय देशों में चुनाव बैलेट से होते हैं, ईवीएम से नहीं। जब पूरी दुनिया बैलेट से चुनाव करवा रही है, तो हम क्यों नहीं?'
शरद पवार ने कार्यक्रम में कहा, 'यहां आने से पहले मुझे जानकारी मिली थी कि इस गांव के लोगों को तब गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने यह निर्णय लिया था कि वे बैलेट से चुनाव कराना चाहते थे, क्योंकि उन्हें परिणामों पर विश्वास नहीं था। यह आश्चर्यजनक है। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि जो भी शिकायतें आपने मुझे दी हैं, हम उन्हें चुनाव आयोग और राज्य के मुख्यमंत्री के पास भेजेंगे और प्रस्ताव लाएंगे कि हमें ईवीएम से चुनाव नहीं, बल्कि बैलेट से चुनाव करवाए जाएं।'

नतीजों पर बताया संदेह, जनता के पास जायेंगे पवार
शरद पवार ने कहा कि चुनाव होते हैं, कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं, लेकिन हाल ही में महाराष्ट्र में हुए चुनाव में लोगों को चुनाव प्रक्रिया पर संदेह है। मतदाता विश्वास के साथ वोट देने जाते हैं, लेकिन कुछ परिणामों ने लोगों में संदेह पैदा किया है।
Maharashtra: At the anti-EVM event at Markadwadi village in Solapur district, NCP-SCP chief Sharad Pawar says, "Before coming here I heard that people here were booked when they took a different stand that you wanted to conduct an election on ballot, because you were not… pic.twitter.com/vNR9kVasaj
— ANI (@ANI) December 8, 2024
पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यह सच है कि हम हार गए, लेकिन हमें इस पर चिंता नहीं करनी चाहिए। हमें लोगों के पास जाना चाहिए, क्योंकि परिणामों को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है, बल्कि नाराजगी है।
यह भी पढ़ें 'सोने की चेन, कैश, पर्स', CM फडणवीस के शपथ समारोह में जेबकतरों में लगाई सेंध, 13 FIR दर्ज
एनसीपी को केवल 10 सीटें मिलने पर जताई हैरानी
शरद पवार ने उदाहरण देते हुए कहा, 'कांग्रेस को 80 लाख वोट मिले और उसे केवल 15 सीटें मिलीं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 79 लाख वोट मिले और उसे 57 सीटें मिलीं। अजित पवार की एनसीपी को 58 लाख वोट मिले और उसने 41 सीटें जीतीं, जबकि हमारी पार्टी एनसीपी (एसपी) को 72 लाख वोट मिले और हमें सिर्फ 10 सीटों पर ही जीत मिली। ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं।'
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया पलटवार
शरद पवार के इन बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता होने के नाते शरद पवार को देश को गुमराह नहीं करना चाहिए। यदि आप हार स्वीकार कर लेंगे तो आप इससे बाहर आ जाएंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपने सहयोगियों को आत्मनिरीक्षण की सलाह देंगे।
मारकरवाडी में क्यों हुआ एंटी-ईवीएम कार्यक्रम?
मारकरवाडी गांव के लोग दावा कर रहे थे कि मालसिरस विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में ज्यादातर लोगों ने एनसीपी के प्रत्याशी को वोट दिया था, लेकिन ईवीएम के आंकड़े के मुताबिक बीजेपी को अधिक वोट मिले। गांववालों का कहना था कि बीजेपी को 1000 से अधिक वोट नहीं मिल सकते थे। इसके बाद, उन्होंने बैलेट पेपर से मतदान कराने की अपील की थी, जिसे प्रशासन ने खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद बैलेट पेपर पर मतदान करने का कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन प्रशासन ने इसे रोक दिया और 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
#WATCH | Mumbai: On NCP-SCP chief Sharad Pawar conducting anti-EVM event at Markadwadi village in Solapur district, Maharashtra BJP chief Chandrashekhar Bawankule says, "Sharad Pawar should accept defeat. He suffered a great loss in these elections. The kind of lies they said in… pic.twitter.com/ANeGxqO5Id
— ANI (@ANI) December 8, 2024
भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शरद पवार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शरद पवार को हार स्वीकार करनी चाहिए। उन्हें इन चुनावों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने लोकसभा चुनावों में जो झूठ बोला था, उसे लोगों ने नकार दिया। पवार साहब मार्कडवाडी गए हैं। उनके उम्र के आदमी को झूठ बोलना शोभा नहीं देता। महाराष्ट्र उनका सम्मान करता है। वे आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी जमानत भी खो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications