'सोने की चेन, कैश, पर्स', CM फडणवीस के शपथ समारोह में जेबकतरों में लगाई सेंध, 13 FIR दर्ज
Mumbai News: आज़ाद मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले देवेंद्र फड़नवीस के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ जुटी थी, लेकिन इस भीड़ में चोरों की भी चांदी हो गई। एक प्रतिष्ठित में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शपथ ग्रहण के दौरान कम से कम 13 लोग अपनी सोने की चेन, नकदी और अन्य कीमती सामान खोने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 303 (2) (चोरी) के तहत 13 एफआईआर दर्ज की हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की
मुंबई पुलिस ने कहा कि कई पीड़ितों ने अपनी सोने की चेन, पर्स और बड़ी रकम गायब होने की जानकारी दी है। आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, "अधिक शिकायतें आ रही हैं, और हम सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है।"

सोने की चेन और नकदी की चोरी की घटनाएं
पीड़ितों में 64 वर्षीय शिवाजी गवली भी शामिल थे, जो कांदिवली के निवासी हैं और सीएम के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया, "जब मैं गेट नंबर 2 से बाहर निकल रहा था, तो इलाके में बहुत भीड़ थी। मैंने देखा कि मेरी 30 ग्राम की सोने की चेन गायब थी। थोड़ी देर बाद मुझे एहसास हुआ कि किसी ने मेरी चेन चुरा ली।"
इसी तरह की घटनाओं की जानकारी अंधेरी की 50 वर्षीय जयदेवी उपाध्याय, फोर्ट के 61 वर्षीय संतोष लचके और चारकोप के 72 वर्षीय विलास चव्हाण ने भी दी। उनके पास से सोने की चेन चोरी हो गई थी। इसके अलावा, दादर के 70 वर्षीय मोहन कामत की 35 ग्राम की चेन भी चोरी हो गई।
नकदी चोरी की भी घटनाएं हुईं
नकदी चोरी की भी घटनाएं सामने आई हैं। विले पार्ले के 47 वर्षीय अनंत कोली ने ₹20000 नकद खोने की शिकायत दी, जबकि सोलापुर के 26 वर्षीय नितिन काले ने बताया कि उनके बैग से 57000 रुपये गायब हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications