Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बहुत ग्लैमरस है पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी, जलवों के आगे मॉडल भी फेल, धोनी से है खास कनेक्शन

Praful Patel daughter Poorna PateL: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद से एक सवाल हर किसी के मन में घूम रहा है कि आखिर अब एनसीपी की कमान किसके हाथ में रहेगी? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाने की सुगबुगाहट तेज हो गई है तो वहीं प्रफुल पटेल को पार्टी की कमान सौपने की तैयारी की जा रहे है।

जिसके बाद से प्रफुल्ल पटेल लगाता सुर्खियों में बने हुए है, आपको बता दें कि प्रफुल्ल पटेल महाराष्ट्र की राजनीति का बहुत बड़ा और लोकप्रिय नाम है। वह न सिर्फ अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि एविएशन और स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन से भी उनका गहरा नाता है।

Praful Patel daughter Poorna PateL

उनकी तरह उनकी फैमिली भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। चार बच्चों ( तीन बेटी और एक बेटा) के पिता प्रफुल्ल पटेल की सबसे छोटी बेटी पूर्णा पटेल, सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक हैं। क्रिकेट जगत से विशेष लगाव रखने वाली पूर्णा टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी की बहुत क्लोज फ्रेंड रही हैं।

Praful Patel

सुरेश रैना के साथ जुड़ा था Praful Patel की बेटी का नाम

एक वक्त था , जब उनका नाम मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में दोनों के अफेयर की खबरें कोरी अफवाएं निकलीं। ग्लैमरस अंदाज और बिंदास खूबसूरती वाली पूर्णा सोशलाइट और फैशन आइकन के रूप में पहचानी जाती हैं। वह अक्सर इंटरनेशनल इवेंट्स, फैशन शो और हाई-प्रोफाइल पार्टी का हिस्सा होती हैं।

Praful Patel

नेमको इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं Praful Patel के दामाद

मालूम हो कि साल 2018 में पूर्णा पटेल ने नेमको इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर नमित सोनी से शादी की। नमित सोनी ने The Ohio State University से 2002 - 2006 में स्नातक किया है। कहा जाता है कि किसी पार्टी में दोनों आपस में मिले थे और फिर घरवालों की सहमति से दोनों की शादी हुई।

साल 2018 में हुई पूर्णा-नमित की शादी

नमित और पूर्णा की 2018 में मुंबई में हुई शादी एक स्टार-स्टडेड इवेंट थी, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारों जैसे सलमान खान, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ से लेकर मुकेश अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी जैसे बिजनेस लीडर्स जैसी हस्तियां शामिल हुईं, जिसकी चर्चाएं काफी दिनों तक होती रही थीं।

Praful Patel

एक नजर Praful Patel के अब तक के सफर पर

  • प्रफुल्ल पटेल का पूरा नाम प्रफुल्ल मनोहरभाई पटेल है, जिनकाजन्म 17 फरवरी 1957 को महाराष्ट्र में हुआ।
  • प्रफुल्ल पटेल इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेता मनोहरभाई पटेल के बेटे हैं, जिन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में गोंदिया का प्रतिनिधित्व किया था।
  • जब पटेल 13 साल के थे, तब उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनका परिवार गुजराती है और वे सीजे ग्रुप चलाते हैं, जो एक तंबाकू कंपनी है।
  • वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता हैं और केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • वह 2009 से [ 2022 तक भारत की एसोसिएशन फुटबॉल गवर्निंग बॉडी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के अध्यक्ष थे।
  • दिसंबर 2016 में, उन्हें एशियाई फुटबॉल परिसंघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
  • साल 2017 में, वह FIFA वित्त समिति के सदस्य बने थे।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+