NCP Crisis के बीच शिवसेना बोली, BJP में शामिल होने वालों में केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या बाकी
NCP Crisis के बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर कटाक्ष किया गया है। शिवसेना ने कहा, BJP में शामिल होने वालों में अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या बाकी हैं।
सामना में अजित पवार की बगावत के बाद छपे लेख में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वर्तमान स्थिति पर लिखा गया है। उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली- शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को कहा, इसने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा के दावों और बड़ी-बड़ी बातों की हवा निकाल दी है।

अजित पवार के एनडीए में शामिल होने पर शरद पवार ने कहा, 'गुगली' नहीं, यह डकैती है। इसके बाद राकांपा नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के कुछ दिनों बाद, 'सामना' के एक संपादकीय में राज्य की राजनीतिक स्थिति को फिल्म करार दिया गया।
संपादकीय के अनुसार, फिल्म का नाम 'एक (संदेह) पूर्ण और दो आधे' हैं। ये मुख्यमंत्री के संदर्भ में कहा गया है। बता दें कि सरकार में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ दो डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार हैं।
बता दें कि रविवार को, अजित पवार ने राकांपा में विभाजन का नेतृत्व करते हुए एक साल पुरानी शिवसेना-भाजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री बन गए। इससे उनके चाचा शरद पवार को झटका लगा। बता दें कि शरद ने 24 साल पहले कांग्रेस छोड़ने के बाद NCP की स्थापना की थी।
अजित पवार के अलावा, छगन भुजबल और हसन मुश्रीफ सहित आठ अन्य एनसीपी विधायकों ने एकनाथ शिंदे कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है।संपादकीय में दावा किया गया कि एनसीपी के घटनाक्रम के पीछे दिल्ली की "महाशक्ति" थी।
इसमें कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसले में यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी पार्टी का विधायी समूह संगठन और उसके प्रतीक पर दावा नहीं कर सकता है।
'भ्रष्टाचार, नैतिकता की बात मत करो'
मराठी प्रकाशन सामान के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा के पास भ्रष्टाचार, नैतिकता और डकैती के बारे में बात करने का कोई आधार नहीं है।
उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने 'सामना' में लिखा, "भाजपा ने महाराष्ट्र में जो किया है, उसके लिए उसका मजाक उड़ाया जा रहा है। पार्टी के लिए अब केवल मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या को शामिल करना बाकी है।"
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सामाना ने लिखा, एक को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया जाएगा, दूसरे को नीति आयोग में नियुक्त किया जाएगा और तीसरे को भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया जाएगा।
बता दें कि भगोड़े मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनियों के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से धन निकालकर धोखाधड़ी की। इसके परिणामस्वरूप बैंकों को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
सामाना के संपादकीय में कहा गया है कि 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले, फडणवीस ने दावा किया था कि अजित पवार कथित सिंचाई घोटाले में जेल जाएंगे, लेकिन राकांपा नेता ने (रविवार को) उनकी उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
इसमें कहा गया है कि पोर्टफोलियो आवंटन (नए मंत्रियों को) पर चर्चा सीएम के आधिकारिक बंगले 'वर्षा' में की जानी चाहिए थी, लेकिन यह फडणवीस के बंगले 'सागर' में हुई। मराठी दैनिक सामान के अनुसार, वर्तमान स्थिति सीएम एकनाथ शिंदे के लिए यह "दुखद स्थिति" है।












Click it and Unblock the Notifications