'हमारे विधायकों पर दबाव बना रही भाजपा', एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संजय राउत से किया खुलासा

संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख से मुलाकात के बाद ये दावा किया है कि शरद पवार ने बीजेपी में शामिल न होने की बात कही है। साथ ही उनके विधायकों पर बीजेपी दबाव बना रही है।

SANJAY RAUT AND SHARAD PAWAR

एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार के पार्टी छोडकर बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने उनसे मुलाकात की। साथ ही शरद पवार ने उनसे कहा कि दबाव है, लेकिन उनकी पार्टी कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी।

सामना में प्रकाशित संपादकीय में भी संजय राउत ने इस तरह का दावा किया है। संजय राउत ने बताया कि पवार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि वो बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। शरद पवार ने कहा है कि ईडी, सीबीआई और पुलिस की मदद से जिस तरह से शिवसेना टूटी है। उसी तरह का दबाव एनसीपी को तोड़ने के लिए किया जा रहा है। धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन एनसीपी बीजेपी के साथ नहीं जाएगी।

इसके साथ ही संजय राउत ने बताया कि मंगलवार की शाम उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार की मुलाकात हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि किसी को भी मन से छोड़कर जाने का मन नहीं है, लेकिन परिवार को टार्गेट किया जा रहा है। अगर किसी को व्यक्तिगत निर्णय लेना होगा तो वो उनकी समस्या है। लेकिन पार्टी के तौर पर हम बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

संजय राउत ने कहा कि राज्य सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र की जनता में काफी नाराजगी है। ठाकरे और पवार को लगता है कि बीजेपी में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति राजनीतिक आत्महत्या करेगा। साथ ही उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पवार ने ठाकरे के साथ बैठक में कहा कि वो पाला बदलने वालों से कहना चाहते हैं कि ईडी और सीबीआई की फाइलें टेबल से तो उठ जाएंगी, लेकिन वो कभी बंद नहीं होगी।

ये भी पढ़ें: 'खारघर हादसे पर राजनीति नहीं, लोगों की मदद करना चाहता हूं', बोले महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+