तस्करी का नया तरीका: ड्रग्स से केक बनाकर करते थे सप्लाई, देश के पहले मामले का भंडाफोड़

महाराष्ट्र, 13 जून: पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत ने जब सुसाइड किया तो उस जांच में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी शामिल हुई। इसके बाद से लगातार मुंबई में ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में अब एनसीबी को एक बड़ी कामयाबी मिली है, जहां मारिजुआना केक बनाने वाली बेकरी का भंडाफोड़ हुआ। ये बेकरी केक के बहाने लोगों को मारिजुआना सप्लाई करती थी। अब गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करके उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही ये भी पता करने की कोशिश है कि हाल के दिनों में उन्हें किन-किन लोगों को ये सप्लाई किया था।

Recommended Video

      NCB Raid Mumbai: बेकरी की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार, दो गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
      ड्रग्स

      मुंबई एनसीबी के मुताबिक उनको शहर में मारिजुआना केक बनाने वाली बेकरी के बारे में खबर मिली थी, जिस पर शनिवार रात उन्होंने छापेमारी की। साथ ही एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 830 ग्राम वीड ब्राउनी और 160 ग्राम मारिजुआना जब्त किया गया। उन्होंने आगे बताया कि टीम ने ब्राउनी वीड केक के माध्यम से नशा करने वाली नई प्रवृत्ति का पता लगाया है। जिसमें ब्राउनी, मारिजुआना आदि को मिलाकर केक बना दिया जाता था। भारत में ये पहला मामला है, जब इस तरह के नशीले पदार्थों का इस्तेमाल केक बनाने के लिए किया जा रहा है। फिलहाल उनकी टीम पूछताछ करके अन्य लोगों का पता लगा रही है।

      एक और बड़ी कार्रवाई
      वहीं दूसरी ओर सूरत क्राइम ब्रांच ने एक युवती समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मुंबई से 7.90 लाख रुपये का ड्रग्स लेकर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक फिल्मों में साइड रोल करने वाली पूजा ने अपने दोस्त कृष्णदत्त के साथ मिलकर मुंबई में 7.9 लाख की एमडी ड्रग्स खरीदी। वो उसे लेकर सूरत आ रहे थे, तभी सचिन खरवासा रोड पर क्राइम ब्रांच ने उन्हें धर दबोचा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+