नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्धघाटन, भारत के पहले Fully Digital एयरपोर्ट की 10 खासियत
Navi Mumbai International Airport: मुंबई और नवी मुंबई के लोगों का वर्षों का इंतजार खत्म हो चुकाहै। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर (बुधवार) को नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (NMIA) का उद्घाटन किया। अडानी ग्रुप द्वारा 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन के अवसर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम अजित पवार, एकनाथ शिंदे और गौतम अडानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह हवाई अड्डा अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और सिडको (महाराष्ट्र लिमिटेड का सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) के बीच एक पब्लिक-प्राइवेट पॉटरनशिप के तहत बनाया गया है। हालांकि ये अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एयर पोर्ट यात्रियों के लिए दिसंबर 2025 से शुरू होगा और कार्मशियल फ्लाइट शुरू होंगी।

इस एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद मुंबई भी लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे कुछ वैश्विक शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां पर एक से अधिक एयरपोर्ट हैं।
नवी मुंबई हवाई अड्डे की खासियत
- यह भारत का पहला पूरी तरह से डिजिटल एयरपोर्ट है। जिसमें वाहन पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, ऑनलाइन बैगेज ड्रॉप और इमिग्रेशन सेवाओं की सुविधा होगी। यह एक पूरी तरह से स्वचालित, AI-सक्षम टर्मिनल द्वारा भी समर्थित होगा।
- नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल के माध्यम से सालाना 20 मिलियन यात्रियों को संभालेगा।
- 1,160 हेक्टेयर में फैला ये एयरपोर्ट चार टर्मिनलों और दो रनवे के माध्यम से सालाना 155 मिलियन यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा।
- 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एयर पोर्ट में विमानन, लॉजिस्टिक्स, आईटी, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट सहित विभिन्न क्षेत्रों में दो लाख से अधिक नौकरियों मिलने की संभावना है।
- इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर सहित कई एयरलाइंस ने पहले ही देश भर के विभिन्न शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू करने की योजना साझा की है।
- कॉमर्शियल फृलाइट का संचालन दिसंबर में लगभग 40 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय यातायात के साथ शुरू होगा, जो अंततः 75 प्रतिशत तक बढ़ जाएगा। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट शुरुआत में प्रतिदिन 12 घंटे संचालित होगा।
- अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अरुण बंसल ने नवी मुंबई हवाई अड्डे को इसकी स्वचालन और डिजिटल सुविधाओं के कारण "चिंता-मुक्त हवाई अड्डा" बताया।
- इसमें अहमदाबाद में AI-सक्षम बैगेज ट्रैकिंग के साथ प्रयोग किया जा रहा है और यहां, आपको अपने फ़ोन पर एक संदेश मिलेगा जो आपको बताएगा, उदाहरण के लिए, कि आपका बैग कैरोसेल पर नंबर 20 पर है।"
- नवी मुंबई हवाई अड्डा भारत का पहला प्रमुख विमानन केंद्र होगा जो एक्सप्रेसवे, मेट्रो और उपनगरीय रेल नेटवर्क, और जलमार्ग सेवाओं सहित कई परिवहन प्रणालियों से जुड़ा होगा।

- इसके अलावा राष्ट्रीय पुष्प कमल की आकृति में डिजाइन किए गए NMIA को पूरी तरह से कनेक्टेड 5G स्मार्ट एयरपोर्ट के रूप में तैयार किया गया है। इसके अलावा इसे एक "ग्रीन एयरपोर्ट" के रूप में विकसित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications