नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे को बताया सुशांत का हत्यारा, कहा- मैंने सबूत भी दिए हैं
मुंबई, नवंबर 24। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में केंद्रीय मंत्री नारायणे राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सुशांत की हत्या की गई थी और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान को भी बिल्डिंग की छत से धक्का दिया था। नारायण राणे ने आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है, 'मैंने खुद सबूत दिए हैं कि सुशांत (सिंह राजपूत) को उनके बाथरूम में मारा गया था। मैंने हत्या में शामिल लोगों के नाम बताए, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई क्योंकि वह मुख्यमंत्री के बेटे हैं। दिशा सालियान के मामले में भी गिरफ्तारी नहीं हुई।'

राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बोल रहे थे नारायण राणे
नारायण राणे दिशा सालियन और पूजा चव्हाण की मौत के मामलों का हवाला देकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी कर रहे थें। आपको बता दें कि पुणे की छात्रा पूजा चव्हाण की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई थी। इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री संजय राठौड़ जांच के घेरे में हैं। इसी को लेकर नारायण राणे ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के पीछे आदित्य ठाकरे का हाथ है।
और कितनी हत्याएं छिपाएंगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे?
नारायण राणे ने कहा कि दिशा को भी मारा गया था और सुशांत उनके दोस्त थे। सुशांत को ये पता था कि उनकी पूर्व मैनेजर की हत्या हुई है और उन्होंने इस बात को छिपाने से इनकार कर दिया था। बाद में ही उनकी भी हत्या कर दी गई। राणे ने कहा कि जैसे उद्धव सरकार ने आदित्य ठाकरे को बचाया है, उसी तरह संजय राठौड़ को भी सरकार ने बचा लिया था। वे और कितनी हत्याएं छिपाएंगे? कानून व्यवस्था में महाराष्ट्र पिछड़ रहा है और इसी वजह से राज्य विकास के मामले में 10 साल पीछे चला गया है।
सीबीआई जांच में कहीं भी नहीं आया आदित्य का नाम
आपको बता दें कि नारायण राणे ने इससे पहले आदित्य ठाकरे पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से संबंध होने का आरोप लगाया था। जबकि आदित्य ठाकरे ने मामले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया, सीबीआई को भी अपनी जांच में मंत्री के खिलाफ कुछ भी नहीं मिला।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications