केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari के घर को बम से उड़ाने की धमकी, फोन करने वाला शख्स गिरफ्तार
Nitin Gadkari News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर वाले घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिन से धमकी देने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने रविवार, 3 अगस्त की सुबह 8.46 बजे एक फोन कॉल के जरिए मंत्री के शहर के वर्धा रोड स्थित आवास में बम होने का दावा किया था। महाराष्ट्र पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियान चलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। केंद्रीय मंत्री के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
नागपुर पुलिस ने बताया कि फोन कॉल की सूचना मिलने के बाद अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में विष्णु राउत नाम के शख्स को अरेस्ट किया गया है। आरोपी शहर के तुलसी बाग रोड पर एक देशी शराब की दुकान पर काम करता है। उसने अपने मोबाइल फोन से 10 मिनट के अंदर केंद्रीय मंत्री के घर को उड़ाने की धमकी दी थी।

'Nitin Gadkari के घर में है बम, 10 मिनट में होगा धमाका'
आरोपी ने अपने मोबाइल से फोन करके मंत्री के आवास पर बम होने की धमकी दी थी। पुलिस के मुताबिक, फोन कॉल पर कहा गया था कि घर में बम लगा है और 10 मिनट में धमाका होगा। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना दी और बम स्क्वाड को एक्टिव किया गया। घर से कोई भी संदिग्ध पदार्ध नहीं मिला है। पुलिस टीम ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच चल रही है।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि, कहा-हाइड्रोजन गैस हमारे भविष्य का ईंधन
DCP ने कहा, पूरी तरह से सुरक्षित है केंद्रीय मंत्री का आवास
डीसीपी ऋषिकेष रेड्डी ने बताया, 'सुबह 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आई थी। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को उड़ाने की धमकी दी गई थी। बम स्क्वाड टीम ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और एक्टिव हुई।' डीसीपी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का आवास पूरी तरह से सुरक्षित है और सभी जरूरी सुरक्षा सतर्कता बरती जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें।
यह भी पढ़ें: MP News: ग्वालियर-चंबल को बड़ी सौगात, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नितिन गडकरी की मुलाकात में हुआ फैसला












Click it and Unblock the Notifications