Mumbai Weather forecast: मुंबई में बरसे बादल, जानिए अगले तीन दिन कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
Mumbai Rains Updates: आज मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में जमकर बादल बरसे हैं, मौसम विभाग ने यहां पहले से ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई समेत कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है और ये सिलसिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा, मौसम विभाग ने कहा कि अभी तक मुंबई में झमाझम बरसात नहीं हुई है लेकिन अब बारिश की गति में तेजी आएगी।

गुरुवार सुबह हुई बारिश के कारण देश की आर्थिक राजधानी में कई जगहों पर पानी भर गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ , लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हुई, लेकिन अब बारिश स्लो हो गई इसलिए आवाजाही सुचारू रूप से चलने लगी है।
Recommended Video
विभाग के अनुसार आज के दिन अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री के बीच रहेगा और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।फिलहाल अभी तक मुंबई में अब तक इस महीने में 915 मिमी बारिश हुई है, जो कि मौसम विभाग के मुताबिक कम है।
पूरे महाराष्ट्र में मानसून जमकर बारिश कराएगा
मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इस कारण अब मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून जमकर बारिश कराएगा। अगले तीन दिनों की बात करें तो वहीं अंबरनाथ, अंबाजोगाई, अकोला, अहमदनगर, लातूर, अहेरी, मुंबई, पुणे, सोलापुर, नासिक में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
कहीं पर येलो तो कहीं पर ऑरेंज अलर्ट जारी
तो वहीं दूसरी ओर रत्नागिरी, बुलढाना , चंद्रपुर, धुले , गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव , जालना , कोल्हापुर, नागपुर और नांदेड़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि दिल्ली में आज हल्की बारिश हुई है तो वहीं अगले 24 घंटों के लिए यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
केरल, कोंकण -गोवा में रेड अलर्ट जारी
यूपी , एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट है तो वही कर्नाटक, केरल, कोंकण -गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर भी मौसम खराब होने के आसार हैं इसलिए हिमाचल, उत्तराखंड और लद्दाख में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications