Mumbai Weather: मुंबई में गिरा तापमान, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट
Mumbai Weather: दिसंबर की दस्तक के साथ महाराष्ट्र में तापमान में गिरावट आ रही है। सुबह ठंडी हवाएं अब मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कोंकण तट तक स्पष्ट रूप से महसूस हो रही हैं। कोंकण में दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद, रातें सर्द हो गई हैं। मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।
मुंबई में मंगलवार न्यूनतम तापमान 20-21°C दर्ज हुआ, जिससे सुबह ठंडक बढ़ी। समुद्र से आती हल्की, सर्द हवाएं सुबह-शाम ठंड और बढ़ा रही हैं। जानिए आखिर इस सप्ताह कैसा रहेगा मुंबई और महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम?

3 दिसंबर को कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
मुंबई में 3 दिसंबर को साफ और शुष्क दिन रहने की उम्मीद है। सुबह का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो दोपहर तक बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने किसी भी मौसम चेतावनी का जिक्र नहीं किया है, जिससे यह दिन बाहरी गतिविधियों के लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा।
वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को शीतलहर के लिए येलो अलर्ट पर रखा गया है, हालांकि मुंबई इस सूची से बाहर है। इसके बावजूद, शहर में 3 दिसंबर की सुबह हल्की ठंड महसूस होगी, जब न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन चढ़ने के साथ पारे में वृद्धि देखी जाएगी। आईएमडी के अनुसार, दोपहर तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिन गर्म रहेगा। पूरे दिन आसमान साफ बना रहेगा और आर्द्रता का स्तर भी काफी कम रहने का अनुमान है।
4 दिसंबर को कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
4 दिसंबर को मुंबई में तापमान में हल्की वृद्धि होगी, जिसमें अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और हवा शुष्क बनी रहेगी।
5 दिसंबर को मुंबई का कैसा रहेगा मौसम?
5 दिसंबर को मौसम स्थिर रहेगा, अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के साथ धूप वाला दिन रहेगा।
6 दिसंबर को कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
6 दिसंबर को मौसम थोड़ा ठंडा रहने का अनुमान है, जिसमें तापमान 19 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और आसमान साफ रहेगा। कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
7 दिसंबर को कैसा रहेगा मुंबई का मौसम?
7 दिसंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और रात में न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शुष्क हवा इसे बाहरी गतिविधियों के लिए एक आदर्श दिन बनाएगी। 8 दिसंबर को तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है, जिसमें अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और आसमान साफ रहेगा।
पिछले 24 घंटों के मौसम आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले दिन के मुकाबले 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इस अवधि में कोई बारिश (0.0 मिमी) दर्ज नहीं की गई। आर्द्रता का स्तर शाम 5:30 बजे 45% और सुबह 8:30 बजे 63% रहा।












Click it and Unblock the Notifications