Mumbai Water Cut: मुंबई में 99 घंटे लंबा वाटर कट, BMC ने जारी किया अलर्ट, देखें इलाकों की लिस्ट
Mumbai Water Cut: मुंबई में रहने वाले लाखों लोगों को आने वाले दिनों में पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने जानकारी दी है कि मुंबई मेट्रो लाइन 7A परियोजना से जुड़े निर्माण काम के चलते शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। यह वाटर कट 99 घंटे तक चलेगा, जिसमें कम दबाव (Low Water Pressure) से पानी की सप्लाई होगी।
वाटर कट सोमवार, 22 दिसंबर 2025 सुबह 10 बजे से शुरू होकर शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 दोपहर 1 बजे तक जारी रहेगा। मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से पानी की सप्लाई में आने वाली रुकावट से शहर के कई हिस्से प्रभावित रहेंगे।

Mumbai Water Cut: मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से होगी परेशानी
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) मेट्रो लाइन 7A के निर्माण के तहत 2400 मिमी व्यास की अपर मुख्य जल पाइपलाइन को डायवर्ट कर रहा है। इसी प्रक्रिया में तकनीकी रूप से बेहद मुश्किल क्रॉस-कनेक्शन का काम पूरा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह काम जटिल है और इसी वजह से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। हालांकि, यह भविष्य की इन्फ्रास्ट्रक्चर जरूरतों को देखते हुए बेहद जरूरी है। बीएमसी ने यह भी कहा कि इसमें सभी सुरक्षा मानकों का पालन होगा।
Mumbai Water Cut: इन इलाकों में पड़ेगा असर
G नॉर्थ वार्ड (धारावी क्षेत्र)
धारावी के कई इलाकों में सुबह और शाम की जल आपूर्ति के दौरान कम दबाव से पानी मिलेगा:
- सुबह की सप्लाई (4 बजे से 12 बजे तक)
- धारावी लूप रोड, ए.के.जी. नगर, जैस्मिन मिल रोड, माटुंगा लेबर कैंप, संत रोहिदास रोड, 60 फीट रोड, 90 फीट रोड, संत काकेया रोड, एम.पी. नगर, धोरवाड़ा और महात्मा गांधी रोड।
22 से 25 दिसंबर, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक दबाव कम रहेगा।
- शाम की सप्लाई (4 बजे से 9 बजे तक): धारावी मेन रोड, गणेश मंदिर रोड, दिलीप कदम रोड, महिम जंक्शन और ए.के.जी. नगर।
22 से 25 दिसंबर, शाम 5 से रात 10 बजे तक कम दबाव: K ईस्ट वार्ड (अंधेरी ईस्ट)
इन इलाकों में दोपहर और शाम दोनों समय पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी:
दोपहर (2 से 5:30 बजे): कबीर नगर, बमनवाड़ा, पारसी वाड़ा, एयरपोर्ट एरिया, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देउलवाड़ी और P&T कॉलोनी।
शाम (5 से 10 बजे): कोलडोंगरी, ओल्ड पुलिस लेन, विजय नगर (सहार रोड) और मोगरपाड़ा।
H ईस्ट वार्ड (बांद्रा ईस्ट) रात की सप्लाई (10 से 11:40 बजे) प्रभावित रहेगी
- BKC और मोतीलाल नगर।
- सुबह की सप्लाई (3:30 से 9 बजे): प्रभात कॉलोनी, कालिना, CST रोड (साउथ साइड), यूनिवर्सिटी एरिया, खार सबवे से खेरवाड़ी, गोलिबार रोड समेत आसपास के इलाके।
BMC ने लोगों से की पानी बचाने की अपील
बीएमसी ने प्रभावित इलाकों के नागरिकों से पानी पहले से जमा करके रखने और कम से कम पानी उपयोग करने की अपील की है। साथ ही, पीने के पानी को उबालकर या फिल्टर कर इस्तेमाल करने की सलाह दी है। महानगरपालिका ने कहा है कि यह असुविधा अस्थायी है। एक बार काम पूरा हो जाने के बाद इससे मुंबई की परिवहन और नागरिक सुविधाओं को लंबे समय में फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications