Mumbai Water Cut: मुंबई में 15 मई से होगी पानी की भारी किल्‍लत, BMC ने कटौती का किया ऐलान

Mumbai Water Cut: मुंबईवासियों को इस भीषण गर्मी में 15 मई 2026 से पानी की भारी किल्‍लत होने वाली है। बृहद मुंबई नगर निगम (BMC) ने 28 अप्रैल, 2026 (मंगलवार) को ऐलान कर दिया है कि मुंबई में 10 फीसदी वॉटर सप्‍लाई में कटौती की जाएगी।

15 मई से 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू होगी

बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिंडे ने ये जानकारी दी कि 15 मई से मुंबई में 10% पानी की कटौती लागू होगी। भिडे ने कहा, "मुंबई की जल आपूर्ति अच्छी स्थिति में रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए और अल नीनो प्रभाव पर विचार किया गया है। हमने राज्य सरकार से भातसा व वैतरणा बांधों से एक्‍स्‍ट्रा पानी का स्‍टोरेज का अनुरोध किया है।

Mumbai Water Cut

BMC क्‍यों कर रहा वॉटर सप्‍लाई में कटौती?

🟢बीएमसी ने यह घोषणा शहर के झीलों में पानी के घटते स्तर और इस साल कमजोर मानसून के पूर्वानुमान को देखते हुए की है। यह फैसला मुंबईकरों के लिए आवश्यक पानी सुर‍क्षित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

🟢बीएमसी का प्रमुख उद्देश्य इस कटौती के जरिए मुंबई के मौजूदा जल भंडार को अगस्त तक पर्याप्त बनाए रखना है। यह कदम संभावित जल संकट की आशंकाओं के बीच उठाया गया है, ताकि गर्मी और आगामी मानसून के दौरान जल आप‍ूर्ति बाधित ना हो।

🟢जारी जानकारी के अनुसार, यदि यह 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू न की जाती, तो वर्तमान जल भंडार केवल 6 जुलाई, 2026 तक ही शहर की आवश्यकताओं को पूरा कर पाता। हालांकि, इस उपाय से अब पानी 17 अगस्त, 2026 तक चलाया जा सकेगा, जिससे आगामी महीनों के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।

मानसून से पहले BMC ने तेज किया अभियान

इसके अलावा जून में संभावित मानसून के मद्देनजर बीएमसी मुंबई को बाढ़ से बचाने नाले, नालियां व नदियां साफ करती है, पर औसतन केवल 35% काम ही पूरा हुआ। बीएमसी के अनुसार, 39% बड़े नाले, 45% छोटे नाले व 27% मीठी नदी साफ हुई, जो अंधेरी में बाढ़ का प्रमुख कारण है।

मानसून में जलभराव रोकने के लिए क्‍या कर रही BMC?

अश्विनी भिंडे बीएमसी ने बताया मुंबई शहर, पूर्वी व पश्चिमी उपनगरों में 93 धीमा वॉटर ड्रेनेज वाली जगहों की पहचान की है। जलजमाव क्षेत्रों से पानी निकालने को 547 पोर्टेबल डीवॉटरिंग पंप लगेंगे। बीएमसी के अनुसार, 1 मई, 2026 से प्रमुख व छोटे पंपिंग स्टेशन भी चालू होंगे और 10 मोबाइल डीवॉटरिंग पंप वाहन तैनात होंगे।

'Pothole Quickfix' ऐप पर खराब सड़कों की करें शिकायत

इसके अलावा बीएमसी आयुक्‍त भिंडे ने बताया मुंबई में 1,745 किमी सड़कें कंक्रीट हो चुकी हैं, 305 किमी होनी बाकी हैं। शेष 305 किमी में से 70% पूर्ण सड़कें 15 मई तक बन जाएं। बीएमसी द्वारा इस साल गड्ढे भरने को ₹45 करोड़ का बजट आरक्षित है। सड़कों पर गड्ढों व मरम्मत योग्य सड़कों के लिए 'Pothole Quickfix' app बनाया गया है। भिड़े ने बताया, "इस ऐप के ज़रिए नागरिक गड्ढों की फोटो, स्थान और जानकारी अपलोड कर आसानी से शिकायत कर सकते हैं।"

Mumbai-Pune Missing Link 1 मई से हो रहा शुरू, 30 मिनट घट जाएगा यात्रा का समय, नहीं देना पड़ेगा एक्‍सट्रा टोल
Mumbai-Pune Missing Link 1 मई से हो रहा शुरू, 30 मिनट घट जाएगा यात्रा का समय, नहीं देना पड़ेगा एक्‍सट्रा टोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+