Mumbai School Holiday: 15 जनवरी को BMC चुनाव की वजह से मुंबई में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी, जानें अपडेट
Mumbai School Holiday: महाराष्ट्र में इस वक्त निकाय चुनाव की वजह से हलचल तेज है। मतदान 15 जनवरी को होगा और इस दिन मुंबई समेत 29 नगर निगम क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले के चलते इन शहरों में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सभी सरकारी व अर्ध-सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि इस अवकाश का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। लोग बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसके लिए सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया गया है।

निकाय चुनाव की वजह से छुट्टी
यह छुट्टी केवल उन्हीं क्षेत्रों में लागू होगी, जहां 15 जनवरी को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होना है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान वाले दिन संबंधित नगर निगम क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय, नगर निगम, बोर्ड, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs), बैंक और केंद्र सरकार के क्षेत्रीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।
Mumbai School Holiday: क्या बंद क्या खुला, जानें डिटेल
- 15 जनवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद रखने के आदेश दिया गया है।
- 15 जनवरी को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, उल्हासनगर, कल्याण-डोंबिवली, भिवंडी-निजामपुर, मीरा-भायंदर, वसई-विरार, पनवेल, नासिक, मालेगाव, अहिल्यानगर, जलगांव, धुले, पुणे, पिंपरी-चिंचवड, सोलापुर, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली-मिराज-कुपवाड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़-वाघाला, परभणी, जालना, लातूर, अमरावती, अकोला, नागपुर और चंद्रपुर में मतदान होगा।
- आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 15 जनवरी को अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें। मतदान के अगले दिन 16 जनवरी को मतगणना की जाएगी।
BMC Election: चुनावी तैयारियों पर कड़ी नजर
राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने साफ किया है कि चुनाव ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में सचिव सुरेश काकाणी, पुलिस महानिरीक्षक मनोजकुमार शर्मा और सभी 29 नगर निगमों के आयुक्तों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications