Drugs Party Case: आर्यन खान, अरबाज और मुनमुन 7 अक्टूबर तक NCB की हिरासत में
मुंबई, 04 अक्टूबर: शनिवार को मुंबई के बीच पर क्रूज में चल रही कथित रेव पार्टी से गिरफ्तार हुए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान सहित अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को सोमवार को फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां क्रूज शिप पार्टी केस में मुंबई की एक अदालत में एनसीबी की ओर से आरोपियों की 9 दिन की हिरासत मांगी है, जिसके बाद एस्प्लेनेड कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है।

कोर्ट से 9 दिन की मांगी कस्टडी
अदालत में एनसीबी की ओर से पेश हुए एएसजी अनिल सिंह का कहना है कि आरोपी आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा पर 8सी, 20, 27 और 35 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 5 और गिरफ्तार और जांच के तहत वह अदालत के समक्ष पेश कर रहे हैं। एनसीबी ने आरोपियों की कोर्ट से 9 दिन की कस्टडी मांगी है। वहीं कोर्ट ने तीनों को 7 अक्टूबर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा है।
एएसजी अनिल सिंह का कहना है कि तथ्यों और उनके लिंक को सत्यापित करने के लिए हमें तीन आरोपियों की हिरासत की जरूरत है। समाज में युवा नशे के खतरे से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। एएसजी ने अदालत को बताया कि हमने पार्टी के आयोजकों को भी पकड़ा है।
आर्यन खान के पक्ष में दलील
वहीं आर्यन खान की ओर से पेश सतीश मानेशिंदे का कहना है कि उनके मुवक्किल से कोई भी पदार्थ जब्त नहीं किया गया है, जो एनडीपीएस अधिनियम का उल्लंघन है। यदि किसी अन्य व्यक्ति (सह-आरोपी) से कोई पदार्थ जब्त किया जाता है जो मेरे मुवक्किल को हिरासत में लेने का कोई आधार नहीं बनाता है।
वहीं इससे एनसीबी अधिकारियों की एक टीम ने मुंबई में क्रूज शिप की तलाशी ली, जिस शिप से ड्रग्स जब्त किए गए थे। वहीं इस मामले में 8 और लोगों को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications