Mumbai Rains: मुंबई में अनंत अंबानी की शादी के बीच आएगी 'आसमानी आफत!' अगले 24 घंटे रहेंगे भारी, जारी हुआ अलर्ट

Mumbai Rains Alert: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुंबई में आज शादी है। इस शाही शादी में शरीक होने के लिए देश-विदेश से कई नामचीन हस्तियां पहुंच रही हैं। अंबानी परिवार मेहमानों का खूब शानदार स्वागत कर रहा है। लेकिन, मौसम विभाग की चेतावनी ने अंबानी परिवार के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मुकेश अंबानी के सामने अपने मेहमानों को मैनेज करने का बड़ा चैलेंज आएगा। वहीं, मेहमानों के लिए भी जलजमाव के बीच कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Mumbai Rains Alert

मुंबई में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मूसलाधार बारिश की पूरी संभावना है। बता दें कि भारी बारिश के बाद मुंबई पानी-पानी हो जाती है, जिस वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो जाता है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "12-15 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।"

तीन दिन चलेगा शादी समारोह का आयोजन

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार शाम को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हो रहा है, जिसमें देश विदेश से नेताओं से लेकर अभिनेताओं तक, शरीक होने के लिए मेहमान पहुंच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह का आयोजन अगले ​तीन दिन चलेगा। बता दें कि अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं।

अंबानी परिवार के लिए लगी सितारों की कतार

सूत्रों ने बताया कि शादी में शामिल होने वाले वीआईपी और नामचीन हस्तियों में किम कार्दशियन और उनकी बहन ख्लो कार्दशियन, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर, पीटर डायमंडिस, कलाकार जेफ कून्स, सेल्फ-हेल्प कोच जे शेट्टी, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर शामिल हैं। इन मेहमानों के अलावा बॉलीवुड, खेल जगत के कई सितारे भी इसमें शामिल होने आ रहे हैं।

देश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जून में कुल मानसून की बारिश 11 फीसदी कम हुई। जबकि, 5 जुलाई से 10 जुलाई के बीच स्थिति बदली और जमकर बारिश हुई। लेकिन, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 जून-11 जुलाई वर्षा की तुलना में 2.3% कम वर्षा दर्ज हुई। हालांकि, यह भरपाई हो जाएगी क्योंकि पश्चिमी तट पर "भारी से बहुत भारी वर्षा" और 17 जुलाई तक मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में भारी वर्षा की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+