Mumbai Rains: फिर भीगी मुंबई, अगले कुछ घंटों में महाराष्ट्र के इन जगहों पर होगी जमकर बारिश

Mumbai Rains Updates: मुंबई में हो रही है प्री-मानसून बारिश, बुधवार के बाद मौसम में यहां बदलाव होगा और तापमान बढ़ेगा।

Mumbai Rains

Mumbai Rains: आज मायानगरी मुंबई सुबह से बारिश में भीगी हुई है, जिसकी वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बारिश की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट हुई है लेकिन लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों की सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। उपनगरीय शहरों जैसे कि ठाणे, मीरा-भाईंदर और वसई-विरार में बारिश होने से जगह-जगह जलभराव की भी स्थिति देखने को मिल रही है।

मुंबई में 20-25 मिलीमीटर बारिश

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाओं की वजह से इस वक्त मुंबई में बारिश हो रही है, ये प्रीमानसून गतिविधि का हिस्सा है । अब तक के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक मुंबई में 20-25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है और मांडवी दमकल केंद्र, मेमनवाड़ा दमकल केंद्र, भायखला दमकल केंद्र और बीएमसी मुख्यालय में क्रमशः 28 मिलीमीटर, 25 मिलीमीटर, 23 मिलीमीटर और 19 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

रेलवे और बस सेवाएं प्रभावित नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि 'अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई, ठाणे, रायगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।' विभाग का कहना है कि घर से बाहर निकलते वक्त जरूर एक बार मौसम की जानकारी लें और एहतियात बरतें।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा

फिलहाल बारिश के कारण रेलवे और बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) जैसी परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रह सकता है, हालांकि आज के बाद मुंबई के मौसम में परिवर्तन होगा और बारिश थमेगी।

तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका

वैसे आज केवल मुंबई में ही नहीं बल्कि देश के करीब 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज हिमालयी क्षेत्र, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल, जहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की आशंका बनी हुई है।

किसान काफी परेशान

तो वहीं राजस्थान में कल कई जगहों पर ओले गिरे हैं, जिसकी वजह से किसान काफी परेशान हो गए हैं क्योंकि ये बारिश और ओले फसलों के लिए अच्छे नहीं हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिनों के बाद राजस्थान का मौसम बदलेगा और बारिश थमने के बाद तापमान में वृद्धि होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+