पुणेः गूगल से नंबर निकालकर रात में महिलाओं को फोन कर शख्स पूछता था उनके अंडरगार्मेंट्स का रंग

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 34 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर को कई महिला रिसेप्शनिस्टों से अश्लील बातें करने के आरोप में समता नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गूगल के माध्यम से नंबर लेकर अलग-अलग फाइव स्टार होटल व हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट को फोन कर उनसे गंदी बातें करता था। आरोपी, राजीव भाटिया पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट ने दर्ज कराई थी शिकायत

हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट ने दर्ज कराई थी शिकायत

पुलिस ने कहा कि भाटिया शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, जिनके साथ वह पुणे में रहता है। पुणे में वह एक नामी-गिरामी फर्म में काम करता है। घटना का खुलासा तब हुआ जब ठाकुर विलेज में स्थित एक हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट ने पिछले महीने समता नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे बार-बार फोन करता है और उससे उसके अंडरगार्मेंट्स का रंग पूछता है।

गूगल से निकालता था नंबर

गूगल से निकालता था नंबर

पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉल डेटा रिकॉर्ड को छाना तब जाकर पुलिस आरोपित तक पहुंच पाई। पुलिस ने बीते सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपित ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने एमसीए (मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) का कोर्स पूरा किया हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपित गूगल से नंबर लेकर देर रात में फोन करता था। वह महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स के रंगों के बारे में पूछता था और उन्हें जानने का नाटक करता था।

महिलाओं को देता था रंगों का सुझाव

महिलाओं को देता था रंगों का सुझाव

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी महिलाओं को फोन कर उन्हें सलाह भी देता है कि वे किस रंग के अंडरगारमेंट में सबसे सुंदर दिखेंगी। "वहीं आरोपित का परिवार पिछले दो महीनों से गांव गए हुए थे। इसी दौरान उसने ये काम करना शुरू किया। एक अन्य अधिकारी ने कहा, "हमने भाटिया को पुणे से पकड़ लिया है और उसे मुंबई लाया गया। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+