Mumbai Power Cut: दक्षिण मुंबई के कई हिस्से अंधेरे में डूबे, 20 मिनट में फूली सांसें, TATA Power ने क्या कहा?
दक्षिण मुंबई के कुछ हिस्से करीब आधे घंटे के लिए अंधेरे में डूब गए। अचानक बिजली गुल होने के चलते बड़ी अव्यवस्था देखी गई। महापालिका मार्ग, मरीन लाइन्स और क्रॉफर्ड मार्केट जैसे इलाकों सहित दक्षिण मुंबई के कुछ इलाकों में गहरा अंधेरा छा गया। टाटा पावर ने इसको लेकर एक बयान में कहा कि BEST (The Brihanmumbai Electric Supply and Transport) की 33KV केबल में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
टाटा पावर ने देर रात एक बयान में कहा कि BEST की 33KV केबल में खराबी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बयान में कहा गया है कि टाटा पावर ग्रिड के वैकल्पिक स्रोत के माध्यम से आपूर्ति बहाल की गई। वित्तीय राजधानी में एक द्वीप प्रणाली होती है जो आम तौर पर बिजली आपूर्ति में निरंतरता सुनिश्चित करती है।

दक्षिणी मुंबई में ये पवार कट गुरुवार को रात 8:35 बजे हुआ। अधिकारियों विद्युत आपूर्ति जल्द बहाल करने के शीघ्र प्रयास किए। महापालिका मार्ग, जीटी अस्पताल, क्रॉफर्ड मार्केट और मरीन लाइन्स के आसपास के इलाकों में 9 बजकर पांच मिनट पर विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने एक बयान में कहा कि सप्लाई लाइन में ट्रिपिंग के कारण यह समस्या सामने आई। BESTके एक प्रवक्ता के मुताबिक टाटा पावर के 33 किलोवोल्ट फीडर से सप्लाई जीटी अस्पताल के रिसीविंग स्टेशन पर आता है। लेकिन गुरुवार देरशाम ये इसमें ट्रिप आ गया। जिसके चलते अचानक बिजली सप्लाई ठप हो गई।
टाटा पावर की ओर कहा गया कि पावर ग्रिड के वैकल्पिक स्रोत के माध्यम से आपूर्ति बहाल कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications