फर्जी फोन कॉल से मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, लखनऊ से आई थी कॉल

मुंबई, सितंबर 29: मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल को मंगलवार रात आए एक फोन कॉल ने हड़कंप मचा दिया। इस कॉल में अज्ञात शख्स ने दावा किया था, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले कर्मचारियों के जीवन को खतरा है। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस जांच में जुट गई। लेकिन जांच के कुछ देर बाद पता चला कि कॉल फर्जी था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Mumbai Police Receives Hoax Call Threat of Employees Working at Mumbai Airport

वहीं इस मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कॉलर लखनऊ का रहने वाला है और मुंबई पुलिस लखनऊ पुलिस के संपर्क में है। आरोपी को जल्द मुंबई लाया जाएगा। इससे पहले जुलाई में मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया था जब किसी ने कॉल करके दुबई से मुंबई आ रहे एक विमान में आरडीएक्स होने की झूठी अफवाह फैला दी थी। हालांकि जांच के बाद ये सूचना फर्जी पाई गई थी।

वहीं मुंबई में पुलिस नियंत्रण कक्ष में छह अगस्त की रात को भी एक फोन कॉल आने से हड़कंप मच गया था। दरअसल फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस को धमकी दी गई कि मुंबई में चार स्थानों सीएसएमटी, भायखला स्टेशन, दादर स्टेशन और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास पर बम रखे गए हैं। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और जीआरपी की टीम ने बताए गए जगहों की तलाशी ली। लेकिन जांच में यह कॉल फर्जी निकला। जिसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को हिरासत में लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+