मुंबई पुलिस के खजाने में 25 करोड़ का दान, लेकिन दानवीरों पर ही केस दर्ज, क्या है ये मामला?

न्यूयॉर्क पुलिस फाउंडेशन की तर्ज पर 2018 में अस्तित्व में आया मुंबई पुलिस फाउंडेशन अपने बढ़ते खजाने को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, पिछले 3 साल में मुंबई पुलिस को साढ़े 25 करोड़ रुपये दान में मिल चुके हैं। इसकी जानकारी रिटर्न टू इनवॉइस यानी आरटीआई की एक रिपोर्ट से मिली है। जिसमें बताया गया है कि मुंबई पुलिस के खजाने में सबसे ज्यादा इजाफा कोरोना काल यानी 2020 में हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब देशभर में कोरोना वायरस का कहर व्याप्त था। लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई थी। तब कोरोना वॉरियर बनकर सामने आए पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाली। इस वक्त, लोगों ने आगे आकर दान दिया और मुंबई पुलिस के खजाने का बढा दिया। खास बात यह है कि मुंबई पुलिस को दान देने वाले कुछ के हाथ पहले से ही कानून के गुनहगारों के थे। आइए जानते हैं कौन से थे वो गुनहगार...?

mumbai police

केस-1
एग्रोकेमिकल बनाने वाली यूनाइटेड फॉसफॉरस लिमिटेड (UPL) ने 2020 में एक करोड़ रुपए मुंबई पुलिस को दान किए। इससे, एक साल पहले यानी 2019 में कांग्रेस के आरोप पर चुनाव आयोग की शिकायत के बाद UPL के डायरेक्टर राजू श्रॉफ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इन पर, चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक प्रोपेगैंडा सामग्री तैयार करके बीजेपी की मदद करने का आरोप लगा।

केस-2
इंडिया इंफोलाइन कमोडिटीज लिमिटेड (IICL) ने 10 लाख रुपए मुंबई पुलिस को दान किया। खास बात यह है कि 5 साल पहले यानी 2015 में नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (NSEL) में 5600 करोड़ के स्कैम की जांच में प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों के तीन टॉप अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक IICL के तत्कालीन वाइस प्रेसिडेंट चिंतन मोदी भी थे।

केस-3
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने 2.5 लाख रुपये दान किए। इनपर ही, मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान नियम तोड़ने के आरोप में केस दर्ज किया। टाइगर श्रॉफ के साथ एक्ट्रेस दिशा पटानी पर भी केस दर्ज हुआ।

क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी?
मामलों के सुर्खियों पर आने पर मुंबई पुलिस के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि चार्जशीट पहले से ही दायर हो चुकी है। ऐसे में इन मामलों में चल रही जांच पर प्रभाव पड़ने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। अधिकारी ने यह भी बताया कि साल 2018 में मुंबई पुलिस फाउंडेशन अस्तित्व में आया था। इसकी प्रेरणा न्यूयॉर्क पुलिस फाउंडेशन से ली गई थी।

3 साल में साढ़े 25 करोड़ मिला दान

  • 2020- 15.87 करोड़
  • 2021- 9.08 करोड़
  • 2022- 52 लाख रुपए दान में मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+