Mumbai News: बायकुला केबल स्टेयाड ब्रिज के खुलने की तारीख का हुआ ऐलान, मुंबईकरों को मिलेगी बड़ी राहत
Mumbai News: मुंबई शहर के लोगों को बायकुला पुल बनने का बेसब्री से इंतजार है। बायकुला इलाके में ब्रिटिश दौर की 'वाई-ब्रिज' की जगह पर यह अत्याधुनिक केबल-स्टे पुल तैयार किया जा रहा है। यह ब्रिज शहर के महत्वाकांक्षी इन्फ्रास्ट्रक्चर की मिसाल है। इस परियोजना को महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MahaRail) और बीएमसी के आपसी सहयोग से तैयार हो रहा है। इस पुल की लंबाई 916 मीटर होगी और इसमें चार लेन होंगे। यह मौजूदा पुल की तुलना में दोगुना होगा।
इस पुल के बनकर तैयार होने से शहर को भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, इसे तैयार करते हुए आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। दुनिया के खूबसूरत पुलों को ध्यान में रखते हुए इस केबल ब्रिज के सौंदर्यीकरण का ध्यान रखा गया है। यहां बेहतरीन एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी, ताकि लोगों को सफर करते हुए अच्छा अनुभव मिले।

Byculla Bridge ट्रैफिक नियंत्रण के साथ बनेगा टूरिस्ट स्पॉट
- इस पुल की कुल लागत लगभग ₹ 287 करोड़ है और इसके निर्माण कार्य का लगभग 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है।
- पुल की संरचना में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। केबल-स्टे संरचना के कारण रेलवे ट्रैक पर कम पिलर्स लगेंगे और निर्माण में ज्यादा रुकावटें नहीं आएंगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मोनोरेल सिग्नल ट्रायल के दौरान आई तकनीकी रुकावट, MMMOCL ने कहा - 'हालात काबू में हैं'
- पुल को आम शहरवासियों और पर्यटकों के लिए एक जगह के तौर पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए आर्किटेक्चरल एलईडी लाइटिंग, सेल्फी प्वाइंट्स और ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया जा रहा है।
- पूर्व की तुलना में लेन-संख्या बढ़ने से यह पुल ट्रैफिक जाम को काफी हद तक कम करेगा और बायकुला-माजगांव और दक्षिण-पूर्व उपनगरों से सड़क मार्ग को बेहतर बनाएगा।
Mumbai News: मुंबई के लोगों को ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत
बीएमसी ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। यह पुल अगले साल मार्च (2026) में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पुल का निर्माण कार्य चलता रहे, इसके लिए पहले नए पुल का एक भाग बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद पुराने पुल को रीडिजाइन किया जाएगा। बायकुला रेलवे स्टेशन के पास होने की वजह से यह पुल दशकों से मुंबई के पूर्व-पश्चिम इलाकों को जोड़ने का काम करता है। नए केबल ब्रिज के बनने पर लेन की संख्या बढ़ेगी और आम लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: गरीब परिवारों के लिए फडणवीस सरकार ने खोला खजाना, 25 साल तक अब जगमग रहेगा घर-आंगन












Click it and Unblock the Notifications