Mumbai News: गरीब परिवारों के लिए फडणवीस सरकार ने खोला खजाना, 25 साल तक अब जगमग रहेगा घर-आंगन

Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश के बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) और आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। अब इन परिवारों को 25 साल के लिए फ्री में बिजली मिलेगी। मुंबई महावितरण ने इसके लिए योजना बनाई है। इस योजना को स्वयंपूर्ण महाराष्ट्र आवासीय रूफटॉप (स्मार्ट) के तहत लागू किया जाएगा। इसके लिए घरों में एक किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट की स्थापना का भी फैसला किया गया है। सरकार का यह अहम फैसला अहम राजनीतिक कदम साबित हो सकता है।

दिल्ली और बिहार जैसे राज्यों में फ्री बिजली योजना ने आम लोगों को राहत दी। चुनावों में इसे अहम लोककल्याणकारी कदम के तौर पर भी पेश किया गया। अरविंद केजरीवाल की दिल्ली में 2020 विधानसभा चुनावों में वापसी को भी इससे जोड़कर देखा गया था। अब महाराष्ट्र सरकार ने भी फ्री बिजली देने का अहम दांव चला है।

Mumbai News

Maharashtra सरकार के इस फैसले से लाखों परिवारों को फायदा

- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार ने स्मार्ट योजना शुरू की है। इसके तहत 1.54 लाख बीपीएल और 3.45 लाख आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को इसका फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन हर दिन क्‍यों हो रही? यात्री लेट-लतीफी से हो रहे परेशान

- इसके अलावा, पांच लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं, जो प्रति माह 100 यूनिट से कम बिजली की खपत करते हैं उनको भी मुफ्त बिजली मिलेगी। इसके लिए अतिरिक्त बिजली बेचकर आय का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 655 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

- यह योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू की जाएगी। हाल ही में हुई राज्य स्तरीय बैठक में इस योजना के कार्यान्वयन के संबंध में निर्देश दिए गए थे।

Mumbai के हजारों परिवारों को मिलेगा इसका लाभ

मुंबई शहर में खास तौर पर कम आय वर्ग के लोगों के लिए यह योजना एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। घरों के महंगे किराये और आने-जाने में लगने वाले खर्च की वजह से गरीब लोगों के लिए अपना परिवार चलाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में फ्री बिजली की सुविधा उनके लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में 'प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' की शुरुआत की है और अब राज्य और केंद्र मिलकर यह सब्सिडी आम लोगों को देगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai airport: मुंबई एयरपोर्ट इस तारीख को बंद रहेगा, चेक करें समय, तारीख समेत अन्‍य डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+