Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai News: मोनोरेल सिग्नल ट्रायल के दौरान आई तकनीकी रुकावट, MMMOCL ने कहा - 'हालात काबू में हैं'

Mumbai News: मुंबई में मोनोरेल में तकनीक अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। मोनोरेल संचालन की जिम्मेदारी संभाल रही महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) की निगरानी में टेक्नोलॉजी अपग्रेड का काम चल रहा है। इस दौरान बुधवार को रुटीन सिग्नल ट्रायल के दौरान तकनीकी रुकावट आई थी। इस वजह से थोड़ी देर के लिए काम रोकना पड़ा। हालांकि, एमएमएमओसीएल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह मामूली तकनीकी खराबी थी, लेकिन अब सब ठीक है। किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन प्रोग्राम के तहत लेटेस्ट सिस्टम ट्रायल्स और टेस्ट की एक श्रृंखला शुरू की गई है। इसी प्रक्रिया के दौरान एक रूटीन सिग्नल ट्रायल के दौरान मामूली तकनीकी रुकावट आई थी। हालांकि, निगम ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया गया और किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई है।

Mumbai News monorail

Mumbai News: मोनोरेल में तकनीकी सिस्टम अपग्रेड जारी

- एमएमएमओसीएल के अनुसार, घटना के समय दो तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे। इनमें मोनोरेल ऑपरेटर भी शामिल थे। यह रुटीन ट्रायल प्रक्रिया का हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने BPL और गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, 25 साल तक मुफ्त मिलेगी यह सुविधा

- रेल प्रशासन ने बताया कि यह ट्रायल एक पूर्ण रूप से सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में किया जा रहा था। सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया गया है।

- निगम ने कहा कि इस घटना के बावजूद, सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रभावी रहीं। किसी भी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

MMMOCL ने बताया टेक्नोलॉजी अपग्रेड का हिस्सा है ट्रायल

मुंबई मोनोरेल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रायल सिग्नल और कम्युनिकेशन सिस्टम के अपग्रेडेशन से जुड़ा था। भविष्य में मोनोरेल सेवा और अधिक कुशल, सुरक्षित और भरोसेमंद बन सके, इसके लिए लगातार काम हो रहा है। एमएमओसीएल के इंजीनियरिंग दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और तकनीकी जांच शुरू की है।

सूत्रों के अनुसार, इस तरह के ट्रायल्स मुंबई मोनोरेल के ऑपरेशनल एफिशिएंसी और टेक्निकल स्टैंडर्ड को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से किए जाते हैं। तकनीकी अपग्रेड किए जाने से यात्रियों को बेहतर और तेज सेवाओं का लाभ मिलेगा। मोनेरेल प्रशासन ने यह भी कहा कि मुंबईवासियों को एक विश्वसनीय और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन अनुभव देना हमारी प्राथमिकता है। यह घटना इस बात का संकेत है कि संस्था सुरक्षा और गुणवत्ता के हर पहलू पर गंभीरता से काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन हर दिन क्‍यों हो रही? यात्री लेट-लतीफी से हो रहे परेशान

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+