Mumbai Musical Road: भारत की पहली म्यूजिकल रोड क्यों बनी सिरदर्द? लोगों ने की शिकायत, क्या है ममला?
Mumbai Musical Road: देश की पहली म्यूजिकल रोड, जिसे हाल ही में मुंबई में शुरू किया गया था, अब विवादों में घिर गई है। तकनीकी तौर पर यह परियोजना सफल मानी जा रही है, लेकिन इससे निकलने वाली धुन आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। ब्रीच कैंडी क्षेत्र के 650 से अधिक परिवारों ने शिकायत की है कि सड़क से लगातार बजने वाला संगीत उनकी दिनचर्या और शांति को प्रभावित कर रहा है।
सुबह 6 बजे से आधी रात तक बजती रहती है धुन
पॉश ब्रीच कैंडी इलाके के निवासियों का कहना है कि इस सड़क पर चलने वाले वाहनों के कारण संगीत सुबह लगभग 6 बजे से लेकर आधी रात तक लगातार सुनाई देता रहता है। उनका कहना है कि यह 'मेलोडी रोड' किसी सार्वजनिक समस्या का समाधान करने के बजाय स्थानीय लोगों के लिए नई परेशानी बन गई है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में नगर आयुक्त भूषण गगरानी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।

'जय हो' की धुन से बढ़ी परेशानी
निवासियों के पत्र के अनुसार कोस्टल रोड के उत्तरी हिस्से में जब वाहन निर्धारित गति से गुजरते हैं तो प्रसिद्ध संगीतकार A. R. Rahman के लोकप्रिय गीत Jai Ho की धुन सुनाई देती है।
यह सड़क घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों के पास से गुजरती है। रात के समय जब शहर अपेक्षाकृत शांत होता है, तब इस संगीत की आवाज और अधिक तेज महसूस होती है, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बंद खिड़कियों के बावजूद घरों तक पहुंच रही आवाज
निवासियों का कहना है कि खिड़कियां और दरवाजे बंद होने के बावजूद भी संगीत की आवाज घरों के अंदर तक साफ सुनाई देती है। उन्होंने इसे गंभीर ध्वनि प्रदूषण बताते हुए कहा कि इससे सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिनकी नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
फरवरी में हुआ था उद्घाटन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 11 फरवरी को इस म्यूजिकल रोड के हिस्से का उद्घाटन किया था। यह सड़क दुनिया में अपनी तरह की पांचवीं और भारत की पहली मानी जा रही है।
इस सड़क पर खास तरह के खांचे बनाए गए हैं, जिन पर निर्धारित गति से वाहन चलने पर संगीत की धुन उत्पन्न होती है। सुरंग में प्रवेश से पहले 500 मीटर, 100 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालकों को गति और आने वाली म्यूजिकल रोड के बारे में पहले से जानकारी मिल सके।
-
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications