Mumbai Metro News: नए साल में पीएम मोदी देंगे मुंबईकरों को खास तोहफा, दो नए मेट्रो कॉरिडोर से मिलेगी बड़ी राहत

Mumbai Metro: मुंबईकरों के लिए दिसंबर का महीना बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। मेट्रो लाइन 9 और मेट्रो लाइन 2B-के पहले चरण का काम अंतिम स्टेज पर है। सूत्रों के मुताबिक, इस महीने के आखिरी सप्ताह में पीएम मोदी इन दोनों रूट को खोलने के लिए हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस रूट के शुरू होने पर न सिर्फ मुंबई बल्कि आसपास के इलाकों में भी ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

एमएमआरडीए (MMRDA) अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो लाइन 9 का दहिसर ईस्ट से काशीगांव तक का हिस्सा और मेट्रो लाइन 2B का डायमंड गार्डन (चेन्नई) से मंडाले (मानखुर्द) तक का सेक्शन 31 दिसंबर तक शुरू किया जा सकता है। खबर है कि दोनों लाइनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro: दहिसर-मीरा-भायंदर के बीच तेज कनेक्टिविटी

- मेट्रो लाइन 9, लाइन 7 का एक्सटेंशन है जो 13.58 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में दहिसर ईस्ट को मीरा-भायंदर से जोड़ता है।

- इस रूट पर कुल 10 स्टेशन हैं: दहिसर, पांढुरंग वाड़ी, मीरागांव, काशीगांव, साई बाबा नगर, मेदितिया नगर, शहीद भगत सिंह गार्डन, सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम आदि।

- इसके अलावा अंधेरी (E) से CSIA एक्सटेंशन एयरपोर्ट कॉलोनी (एलिवेटेड) और CSIA (अंडरग्राउंड) तक जाएगा, जिससे एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai News: सायन फ्लाईओवर के लिए आ गई नई डेडलाइन, शहर के इस हिस्से को मिलेगी भारी ट्रैफिक से राहत

Mumbai Metro की लाइन 2B: बनेगी दूसरी ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लिंक

- लाइन 2B का पहला 5.3 किलोमीटर का हिस्सा मंडाले से डायमंड गार्डन पर ट्रायल रन जारी है और यह दिसंबर में चालू हो सकता है।

- पूरी लाइन 2B में कुल 20 स्टेशन होंगे, जिनमें ESIC नगर, नानावटी अस्पताल, खिरा नगर, नेशनल कॉलेज, बांद्रा मेट्रो, कुरला (E), चेंबूर, डायमंड गार्डन, BSNL मेट्रो, मानखुर्द और मंडाले शामिल हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, एमएमआरडीए अगली गर्मियों तक डीएन नगर से सारस्वत नगर तक का सेक्शन चालू करने की योजना में है। इसके बाद सिर्फ बीच का हिस्सा सारस्वत नगर से डायमंड गार्डन बाकी रह जाएगा। पूरी लाइन शुरू होने पर 23.6 किमी लंबी लाइन 2B मुंबई की दूसरी प्रमुख पूर्व-पश्चिम मेट्रो कड़ी बन जाएगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai School Close: 6 दिसंबर को मुंबई के स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जान लें लेटेस्ट अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+