Mumbai Metro: दहिसर से अंधेरी जाने में लगेंगे सिर्फ 40 मिनट, दो नई लाइन से मुंबईकरों को मिलेगी राहत

Mumbai Metro Project: मुंबईकरों के लिए मेट्रो एक आसान और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन विकल्प बन रहा है। कई मेट्रो रूट का परिचालन शुरू हो गया है जबकि कुछ रूट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही उन लाइनों पर भी मेट्रो सुविधा शुरू होगी। मुंबईवासियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में बड़ी राहत भरी खबर आई है। मुंबई मेट्रो की लाइन 2A (दहिसर-डीएन नगर) और लाइन 7 (दहिसर-अंधेरी ईस्ट) का पूरा कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।

मुंबई मेट्रो के इन दोनों लाइनों के शुरू होने के बाद वेस्टर्न उपनगरों से अंधेरी तक का सफर बेहद आसान और तेज हो गया है। इस रूट के परिचालन से आम लोगों को जिन रास्तों को सड़क मार्ग से तय करने में दो घंटे तक का वक्त लगता था, वह अब 40 मिनट में पूरा हो जाएगा।

mumbai metro

Mumbai Metro की दो नई लाइन का विस्तार बनेगी बड़ी सुविधा

मुंबई मेट्रो की दो नई लाइनें 2A (दहिसर-डीएन नगर) और लाइन 7 (दहिसर-अंधेरी ईस्ट) का कॉरिडोर का काम पूरा हो गया है। इससे अब लोगों के पास दहिसर से अंधेरी तक जाने के लिए आसान विकल्प होगा और इसमें समय की भी काफी बचत होगी। पहले जहां दहिसर से अंधेरी पहुंचने में डेढ़ से दो घंटे का समय लग जाता था। अब मेट्रो से यह दूरी सिर्फ 40 से 45 मिनट में तय की जा सकती है। मुंबई मेट्रो का किराया भी आम लोगों की जेब को ध्यान में रखकर तय किया गया है। महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि हम मेट्रो को आम लोगों के लिए परिवहन का विकल्प बनाना चाहते हैं, इसलिए किराया भी बहुत सतर्कता से तय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो की 'एक्वा लाइन' पर आ गया बड़ा अपडेट, जानें कब तक चालू होगी?

Mumbai का ट्रैफिक का बोझ भी कम होने का अनुमान

मुंबई मेट्रो की नई लाइनों के खुलने से न केवल यात्रा का समय घटा है बल्कि सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम होने लगी है। ट्रैफिक कम होने से प्रदूषण में भी कमी आएगी, जिससे मुंबई की हवा कुछ हद तक साफ होने की उम्मीद है। दिल्ली मेट्रो की तरह मुंबई मेट्रो भी अब धीरे-धीरे एक बड़े और भरोसेमंद नेटवर्क में बदल रही है। आने वाले समय में मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-SEEPZ) और लाइन 11 (वडाला-गेटवे ऑफ इंडिया) जैसे प्रोजेक्ट्स पूरा होने पर शहर की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। रोजमर्रा के लिए मेट्रो इस्तेमाल करनेवालों के साथ ही पर्यटकों के लिए भी यह एक आसान और सुरक्षित विकल्प बनता जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों का खत्‍म होगा इंतजार, जल्‍द तैयार होगा ये एलिवेटेड स्टेशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+