Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो-3 पर आ गया काम का अपडेट, कब होगी शुरू और कितना होगा किराया, हर अपडेट जानें
Mumbai Metro: मुंबई की बहुचर्चित एक्वा लाइन मेट्रो, जिसे मेट्रो-3 के नाम से जाना जाता है को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने दशहरे तक इस लाइन की मेट्रो का विस्तार हो जाएगा। मायानगरी में मेट्रो अब सार्वजनिक परिवहन का सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प बन गया है। यह भीड़-भाड़ वाले शहर के आम लोगों के लिए बड़ी राहत है। रेलवे सुरक्षा आयुक्त (CMRS) ने हाल ही में वर्ली और कफ परेड के बीच अंतिम खंड का निरीक्षण किया है। माना जा रहा है कि परिचालन शुरू करने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।
निरीक्षण के बाद यह ऐलान किया गया है कि दशहरा तक एक्वा लाइन मेट्रो का परिचालन शुरू हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अंतिम सुरक्षा समीक्षा के बाद, 33.5 किलोमीटर लंबा कोलाबा-आरे कॉरिडोर सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत तक यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

Mumbai Metro 3 से कम होगी ट्रैफिक की समस्या
मुंबई मेट्रो 3 की बात करें, तो वर्तमान में आरे और वर्ली के बीच 22.46 किलोमीटर का हिस्सा ही सेवा में है। अप्रैल में 10.99 किलोमीटर के अंतिम चरण पर ट्रायल रन हो चुका है। एक्वा लाइन के पूरा होते ही मुंबईकरों को सार्वजनिक परिवहन का एक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। इस लाइन के पूरा होते ही कोलाबा, वर्ली, सांताक्रूज़ और घरेलू-विदेशी हवाई अड्डों को जोड़ने वाले 11 अतिरिक्त स्टेशन इस लाइन से जुड़ जाएंगे। मेट्रो 3 के पूरा होने से अब सड़क परिवहन या लोकल ट्रेनों पर निर्भरता कम होगी और शहरवासियों के पास परिवहन का एक और विकल्प होगा।
यह भी पढ़ें: Mumbai Monorail: मुंबई मोनोरेल फिर फेल! वडाला में ट्रेन रुकी, 17 यात्रियों को करनी पड़ी इमरजेंसी निकासी
Mumbai Metro में एक्वा लाइन है मुख्य मार्ग
मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो 'एक्वा लाइन' ही है। इसका निर्माण दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में आरे-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स खंड का उद्घाटन 7 अक्टूबर 2024 को और बीकेसी-वर्ली खंड का उद्घाटन 9 मई 2025 को हुआ। दोनों चरण मिलकर 22.5 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। इस लाइन के शुरू होने के साथ ही रोजाना इससे सफर करने वाले यात्रियों की संख्या लाखों में है। अगस्त 2025 तक एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस लाइन ने 1 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार कर लिया, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन के यात्रियों का खत्म होगा इंतजार, जल्द तैयार होगा ये एलिवेटेड स्टेशन
Mumbai में कनेक्टिविटी का होगा विस्तार
जुलाई 2025 में जब मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने पूरे मार्ग पर 25 केवी ट्रैक्शन लाइन शुरू की, तो यात्रियों की संख्या में और भी विस्तार हुआ। मेट्रो कॉर्पोरेशन के मुताबिक, इसके पूरी तरह चालू होने के बाद रोजाना 4.5 लाख यात्रियों को सुविधा मिलने का अनुमान है और यह संख्या बढ़कर 6.5 लाख प्रतिदिन तक पहुंच सकती है। इस नए कॉरिडोर से दक्षिण और पश्चिमी उपनगरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेनों में भीड़ घटने का भी अनुमान है। इसके अलावा, लंबे समय से हवाई अड्डों तक सड़क मार्ग के अलावा वैकल्पिक कनेक्टिविटी की मांग हो रही थी, वह भी पूरी होगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai फिर निशाने पर? डॉन 'Daddy' की रिहाई के बाद मंडराया 34 'ह्यूमन बम' का साया! अब इस अस्पताल उड़ाने की धमकी












Click it and Unblock the Notifications