Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro Line 12: इस रूट पर सुपरफास्ट स्पीड से चल रहा काम, नवी मुंबई एयरपोर्ट तक होगी कनेक्टिविटी

Mumbai Metro Line 12: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में कनेक्टिविटी को सुगम और बेहतर बनाने की दिशा में मेट्रो सेवा मील का पत्थर साबित होती नजर आ रही है। मुंबई मेट्रो लाइन 12 (Mumbai Metro Line 12) पर तेजी से काम चल रहा है। यह मेट्रो लाइन कल्याण से तलोजा के बीच बनाई जा रही है और यह ऑरेंज लाइन का हिस्सा है। यह लाइन थाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो लाइन 5 (Metro Line 5) का एक्सटेंशन होगी और नवी मुंबई एयरपोर्ट तक सीधा कनेक्शन देगी।

लाइन 12 का भूमिपूजन पिछले साल किया गया था। मेट्रो प्रशासन ने बताया कि इस रूट पर बेहद तेज रफ्तार से काम हो रहा है। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी मेट्रो लाइन 12 के निर्माण की चर्चा है। काम की रफ्तार इससे समझी जा सकती है कि भूमिपूजन के एक साल के भीतर पिलर्स बनकर तैयार हैं और डिपो पर भी काम एक साथ चल रहा है।

Mumbai Metro Line 12

Mumbai Metro का यह प्रोजेक्ट है बेहद खास

⦁ यह पहली बार है जब मुंबई में किसी मेट्रो प्रोजेक्ट का लाइन और डिपो कार्य समानांतर रूप से किया जा रहा है, जिससे निर्माण अवधि कम होने की संभावना है।

⦁ यह लाइन पूरी तरह एलिवेटेड होगी और लगभग 22.17 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें कुल 19 स्टेशन होंगे। यह शहर के बाहरी हिस्से में आने वाली कल्याण और तलोजो के लिए कनेक्टिविटी बेहतर करेगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: अब गेटवे ऑफ इंडिया तक दौड़ेगी अंडरग्राउंड मेट्रो, मुंबईकरों को मिलेगी बड़ी सौगात

⦁ मुंबई मेट्रो लाइन 12 की अनुमानित लागत ₹5,865 करोड़ है। इसे ईपीसी मॉडल पर 30 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है। दिसंबर 2027 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

⦁ नवी मुंबई के महत्वाकांक्षी एयरपोर्ट प्रोजेक्ट तक मेट्रो का यह रूट सीधे कनेक्टिविटी देगी। अब एयरपोर्ट पहुंचना यात्रियों के लिए काफी आसान होगा।

मुंबई शहर की कनेक्टिविटी के लिहाज से यह रूट अहम

मुंबई मेट्रो की ऑरेंज लाइन शहर की कनेक्टिविटी और रफ्तार को एक नई दिशा देने का काम करेगी। लाइन 12 पर चलने वाली ट्रेनें लाइन 5 और 12 की साझा फ्लीट का हिस्सा होंगी। शुरुआती चरण में 6 कोच वाली ट्रेनें चलाई जाएंगी। अनुमान है कि 2031 तक इस लाइन पर 2.5 से 2.6 लाख यात्री रोजाना सफर करेंगे, जो 2041 तक बढ़कर 3 लाख तक पहुंच सकते हैं। यह लाइन नवी मुंबई एयरपोर्ट, कल्याण, डोंबिवली और तलोजा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्रियों और कामकाजी लोगों के लिए यात्रा का समय आधा कर देगी।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: लाइन 2A और 7 ने बनाया एक और कीर्तिमान, जानें मेट्रो ने बनाया कौनसा रिकॉर्ड?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+