Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mumbai Metro: लाइन 2A और 7 ने बनाया एक और कीर्तिमान, जानें मेट्रो ने बनाया कौनसा रिकॉर्ड?

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो ने शुरुआत के कुछ ही महीनों में कई अहम कीर्तिमान हासिल कर लिए हैं। मेट्रो की लाइन 2A (दहिसर ईस्ट से डीएन नगर) और 7 (दहिसर ईस्ट से गुंडवाली) ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। इन दोनों लाइनों ने मिलकर 200 मिलियन (20 करोड़) से अधिक यात्रियों की यात्रा पूरी की है। यह आंकड़ा मेट्रो के संचालन की शुरुआत से लेकर अब तक का है। मेट्रो का संचालन अप्रैल 2022में शुरू हुआ था।

मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) के अनुसार, इन लाइनों की सफलता शहरवासियों की बढ़ती मेट्रो यात्रा की ओर इशारा करती है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस उपलब्धि को न केवल एक परिवहन उपलब्धि, बल्कि जीवन की गुणवत्ता में परिवर्तन के रूप में भी देखा है।

Mumbai Metro

Mumbai Metro ने तय की एक और अहम उपलब्धि

⦁ इन लाइनों के उद्घाटन से पहले, पश्चिमी उपनगरों में यातायात की भीड़ और प्रदूषण एक बड़ी समस्या थी। मेट्रो के संचालन से न केवल यात्रा समय में कमी आई है, बल्कि यह पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत उपयोगी विकल्प है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Metro: मेट्रो लाइन पर नहीं बनेगा बॉलीवुड-थीम मेकओवर प्रोजेक्ट रद्द, जानें क्यों हो रहा था विरोध

⦁ हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेट्रो के संचालन से कार उपयोग में मामूली कमी आई है। यह बदलाव अपेक्षाकृत धीमा है, लेकिन भविष्य में कारों की संख्या में और गिरावट हो सकती है।

⦁ मेट्रो प्रशासन का अनुमान है अभी मुंबई मेट्रो की पहुंच कुछ सीमित क्षेत्रों कर ही है, जैसे-जैसे इसका विस्तार होगा यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। निजी वाहनों से चलने वाले यात्रियों की संख्या में भी कमी आएगी।

Mumbai Metro के विस्तार पर चल रहा है काम

मुंबई मेट्रो की योजना अन्य लाइनों के विस्तार की है, जिससे और अधिक क्षेत्रों को कवर किया जा सके और मेट्रो की पहुंच बढ़ाई जा सके। इससे उम्मीद है कि और अधिक लोग मेट्रो का उपयोग करेंगे, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी और प्रदूषण में भी गिरावट आएगी। मेट्रो के विस्तार का काम उपनगरीय इलाकों में भी जारी है।

यह भी पढ़ें: Mumbai local trian: मुंबई लोकल ट्रेन के ये 10 स्‍टेशनों का होगा कायाकल्‍प, जल्‍द रेलवे के कंट्रोल में होंगे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+