Mumbai Metro: 35.2 किमी लंबे मेट्रो रूट पर आ गई गुड न्यूज, लाइन-4 के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो के नेटवर्क विस्तार के लिए एक साथ कई रूट पर तेजी से काम चल रहा है। मेट्रो लाइन-4 के पूरी तरह से चालू होने का मुंबईकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेट्रो के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में अब एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण बताया कि लाइन 4 (वडाला से कासारवडवली) का काम अब 84.5% से अधिक पूरा हो चुका है। यह रूट 35.2 किमी. लंबी है और इसके पूरी तरह से शुरू होने पर शहर की कनेक्टिविटी को काफी विस्तार मिलेगा।
मुंबई मेट्रो प्राधिकरण ने यह घोषणा 56 मीटर लंबे और 450 टन वजनी स्टील स्पैन की सफल इंस्टॉलेशन के बाद की है। तकनीकी तौर पर यह सफल इंस्टॉलेशन एक बड़ी सफलता है। यह काम बांद्रा-सोनापुर जंक्शन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में अनियमित बारिश के बीच किया गया है। एमएमआरडीए की इंजीनियरिंग टीम ने नौ हाई-कैपेसिटी क्रेनों, दो मल्टी-एक्सल पुलर्स और 100 से ज्यादा कुशल कर्मियों की मदद से यह ऑपरेशन पूरा किया गया।

Mumbai Metro के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि
- एमएमआरडीए के अनुसार, इस इंस्टॉलेशन से शहर के ट्रैफिक पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा और आम जनजीवन बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई में बनेगा देश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर, लंबाई-लागत से लेकर सारी खास बातें जानें यहां
- मुंबई को तेज, सुरक्षित और कुशल मेट्रो कनेक्टिविटी की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रैफिक पुलिस, बीएमसी और एमएसईडीसीएल का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने काम को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद की।
- लाइन 4 की कुल लंबाई करीब 35.2 किलोमीटर है और इसमें 32 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यह लाइन थाणे से वडाला तक चलेगी और इस पर 8 कोच वाली पूरी तरह ऑटोमेटेड मेट्रो ट्रेनें संचालित होंगी।
Mumbai शहर की कनेक्टिविटी होगी बेहतर
एमएमआरडीए ने इसे इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण बताया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद थाणे, मुलुंड, भांडुप, और वडाला जैसे प्रमुख इलाकों को जोड़ देगा, जिससे न केवल यात्रा का समय घटेगा बल्कि सड़क यातायात का दबाव भी काफी कम होगा। इसके अलावा मुंबई के बाहरी इलाकों से शहर पहुंचने के लिए एक सुविधाजनक परिवहन विकल्प भी मिलेगा। इससे आम यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन हर दिन क्यों हो रही? यात्री लेट-लतीफी से हो रहे परेशान












Click it and Unblock the Notifications