Mumbai Metro: अब मेट्रो स्टेशन पर दुकान खोलने का होगा सपना पूरा, मुंबई मेट्रो युवाओं-महिलाओं को दे रहा मौका!
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो मायानगरी के लोगों के अलावा पर्यटकों के लिए एक बहुत सुविधाजनक विकल्प बन गया है। अब मेट्रो प्रशासन ने आम लोगों को यहां से बिजनेस करने और पैसे कमाने का भी अवसर देने का फैसला किया है। यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से महामुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने मेट्रो स्टेशनों पर नए रिटेल दुकानें (Retail Kiosks) लगाने का फैसला किया है। इससे छोटे व्यवसायियों और उद्यमियों को मेट्रो स्टेशनों पर अपनी दुकानें या आउटलेट खोलने का मौका मिलेगा।
एमएमएमओसीएल (MMMOCL) के अनुसार, हमारी कोशिश है कि सफर करते हुए यात्रियों को बेहतरीन अनुभव मिले। इसे देखते हुए हमने तय किया है कि मेट्रो स्टेशनों को कर्मशियल हब के तौर पर भी विकसित करेंगे। इससे जहां यात्रियों को खाने-पीने, फैशन और जरूरी सेवाओं जैसी सुविधाएं एक ही जगह पर मिलेंगी। साथ ही, छोटे कारोबारियों को लंबे समय के रिटेल लाइसेंस के साथ स्थायी व्यापारिक अवसर भी मिलेगा।

Mumbai Metro लाइन 2A पर शुरू हुआ पहला चरण
- फिलहाल मुंबई मेट्रो लाइन 2A पर 7 स्टेशनों (अंधेरी वेस्ट से लेकर दहिसर ईस्ट और गुंडावली तक) के अंदर कमर्शियल स्पेस खोले गए हैं।
- इन जगहों पर कुल 472 रिटेल शॉप बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो 25 कमर्शियल ब्लॉक्स में फैले हैं। कुल 68,166 वर्ग फीट क्षेत्र को कवर करते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई के लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, कोस्टल रोड और मेट्रो के बाद अब 70km का बनेगा टनल
- एमएमएमओसीएल ने बताया कि यह योजना आने वाले समय में और भी बड़ी होगी। मेट्रो नेटवर्क जल्द ही मुंबई एयरपोर्ट और 5 नई मेट्रो लाइनों से जुड़ने वाला है। यह विस्तार शहर के यात्रियों के साथ-साथ उद्यमियों के लिए भी एक सुनहरा अवसर बनेगा।
Mumbai Metro दे रहा छोटे कारोबारियों को बड़ा मौका
- मुंबई मेट्रो का उद्देश्य छोटे कारोबारियों को बढ़ावा देना है। इसे देखते हुए एक रिटेल श़ॉप के लिए कोई टर्नओवर की शर्त नहीं रखी गई है। छोटे व्यवसायी बिना किसी अतिरिक्त दबाव के अपनी दुकान को मुनाफे में चला सकेंगे।
- फूड एंड बेवरेज, फैशन, मोबाइल एक्सेसरीज़ या सर्विस सेंटर्स की शॉप लगाने का मौका मिलेगा। आवेदन के लिए 15 नवंबर शाम 6 बजे तक का समय रखा गया है।
- इसके लिए वेबसाइट mahatenders.gov.in पर जाना होगा। किसी भी सवाल के लिए आवेदक [email protected] पर ईमेल या +91 (22) 35001854 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai news: उद्धव ठाकरे के 'मातोश्री के बाहर घूमता नजर आया ड्रोन, दहशत में परिवार, इस निगरानी के पीछे कौन है?












Click it and Unblock the Notifications