Mumbai news: उद्धव ठाकरे के 'मातोश्री के बाहर घूमता नजर आया ड्रोन, दहशत में परिवार, इस निगरानी के पीछे कौन है?
Uddhav Thackeray 'Matoshree' news: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच, मुंबई के बांद्रा स्थित शिवसेना (यूबीटी) के मुखिया उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर ड्रोन उड़ता हुआ नजर आया। जिसके बाद पूरा ठाकरे परिवार दहशत में है और सुरक्षा अलटी मूड पर आ चुकी हैं।
ठाकरे परिवार ने जासूसी करने के लिए घर की निगरानी के आरोप लगाया है। ठाकरे के दल का दावा है कि 'मातोश्री' की सुरक्षा खतरे में है और सवाल उठ रहे हैं कि इस निगरानी के पीछे किसका हाथ है। विशेष रूप से, मुंबई में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध होने के बावजूद, यह सवाल बना हुआ है कि ड्रोन किसने और क्यों उड़ाया?

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह ड्रोन 'मातोश्री' और एमएमआरडीए कार्यालय के बीच की सड़क पर कुछ समय के लिए उड़ता हुआ देखा गया। 'मातोश्री' की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन देखते ही तुरंत उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद, उन्होंने बिना किसी देरी के संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को इस घटना की सूचना दी, जिससे तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
कौन कर रहा ठाकरे परिवार की निगरानी?
उद्धव ठाकरे और उनका परिवार 'मातोश्री 2' नामक इमारत में रहता है। बताया गया कि इसी इमारत पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी। इमारत के बाहर ड्रोन देखा गया और इसकी निगरानी पीछे की तरफ से की जा रही थी। ठाकरे परिवार ने स्वयं ड्रोन को देखा और 'मातोश्री 2' से ही ड्रोन का वीडियो शूट किया गया।
रेड जाेन में आता है मात्राेश्री
बता दें ड्रोन नीति के तहत मुंबई के कई संवेदनशील क्षेत्र, विशेषकर वीआईपी और सरकारी आवासीय इलाके, 'रेड ज़ोन' में शामिल हैं। रेड जोन वाले एरिया में विशेष अनुमति के बिना ड्रोन उड़ाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इस घटना के बाद 'मातोश्री' के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
मुंबई पुलिस क्या बोली?
मुंबई पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर स्पष्टीकरण देते हुए अपील की, "एमएमआरडीए की अनुमति से बीकेसी और खेरवाड़ी इलाके में ड्रोन सर्वेक्षण चल रहा है, कृपया कोई भी गलत जानकारी फैलाने से बचें। पुलिस का कहना है कि एमएमआरडीए ने सर्वेक्षण को मंजूरी दी थी।
क्या सच में ठाकरे परिवार की जासूसी की जा रही?
इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे या जासूसी की आशंका से इनकार नहीं कर रही हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं। यह घटना सुरक्षा प्रोटोकॉल और ड्रोन नियमों के पालन पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित कर रही है
शिंदे गुट की महिला नेता ने कसा तंज
शिंदे गुट की महिला नेता शीतल म्हात्रे ने इन दावों पर ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "सुबह से झूठी सहानुभूति बटोरने के लिए घर बैठे चिल्लाने वाले उबाठा के अज्ञानी नेता मनगढ़ंत खबरें फैलाने लगे हैं।" म्हात्रे ने स्पष्ट किया कि "एमएमआरडीए के सर्वे के लिए पुलिस की अनुमति से ही 'मातोश्री' के बाहर ड्रोन उड़ाया गया था।"
म्हात्रे ने तंज कसते हुए कहा, "यह जिलेटिन की छड़ें उद्योगपति के घर के बाहर रखने वाली सरकार नहीं, बल्कि आम लोगों की परवाह करने वाली सरकार है।" उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में यह भी जोड़ा कि "सभी उद्धटराव जैसे अवसरवादी नहीं होते।"
इस घटना पर अनिल परब ने सवाल उठाया कि अगर 'मातोश्री' के पास ड्रोन उड़ाया जा रहा है, तो इसकी सूचना देना आवश्यक था। उन्होंने यह भी पूछा कि इस क्षेत्र में किस तरह का सर्वेक्षण किया जा रहा है।
मातोश्री कितना बड़ा है?
बांद्रा में 'मातोश्री' इमारत के पास ही 'मातोश्री 2' स्थित है। यह 10,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें तीन डुप्लेक्स फ्लैट हैं। बताया जाता है कि इसमें कुल पांच बेडरूम, एक स्टडी रूम, एक होम थिएटर, एक स्विमिंग पूल, एक बड़ा जिम और एक छोटा सभागार भी है।












Click it and Unblock the Notifications