Mumbai Metro ने एक रात में 450 टन स्टील स्पैन इंस्टॉलेशन किया पूरा, अपने नाम दर्ज की बड़ी उपलब्धि
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट में एक के बाद एक कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज की जा रही हैं। मेट्रो ने अपने नाम अब एक और मील का पत्थर जोड़ने का काम किया है। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वडाला-ठाणे मेट्रो लाइन 4 पर 56 मीटर लंबा और 450 टन वजनी स्टील स्पैन सफलतापूर्वक स्थापित किया है। खास बात यह है कि इस भारी-भरकम इंस्टॉलेशन के लिए आम जनजीवन में किसी तरह की रुकावट नहीं आई।
मुंबई मेट्रो ने यह इंस्टॉलेशन घनघोर ट्रैफिक वाले घाटकोपर-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) के भांडुप-सोनापुर जंक्शन पर रातभर चलने वाले ऑपरेशन में पूरा किया है। इस बात का ध्यान रखा गया कि इसे रात भर में पूरा किया जाए, ताकि दिन का ट्रैफिक कम से कम प्रभावित हो।

Mumbai Metro Line 4 के नाम दर्ज की गई यह उपलब्धि
- यह उपलब्धि मुंबई मेट्रो लाइन 4 के निर्माण कार्य में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जो अब तक 84.5% पूरी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: महाराष्ट्र सरकार ने BPL और गरीब परिवारों के लिए खोला खजाना, 25 साल तक मुफ्त मिलेगी यह सुविधा
- इस लाइन की कुल लंबाई लगभग 35.2 किलोमीटर है और यह वडाला से कसारवडवली (ठाणे) तक 32 स्टेशनों को जोड़ेगी।
- एमएमआरडीए (MMRDA) की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह स्टील स्पैन दो गर्डर वाले स्ट्रक्चर के रूप में बनाया गया है। इसे स्थापित करने के लिए 9 हाई-कैपेसिटी क्रेन्स, 2 मल्टी-एक्सल पुलर्स और 100 से अधिक कुशल इंजीनियरों व तकनीकी कर्मियों की सहायता ली गई।
MMRDA ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट शेयर
मुंबई मेट्रो प्रशासन ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए कहा, 'हालांकि, हम सब जानते हैं कि रोम एक दिन में नहीं बना था। मुंबई मेट्रो का विकास निश्चित रूप से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। मुश्किल मौसम और अनियमित बारिश के बावजूद हमारी टीम ने यह इंस्टॉलेशन कुशलता के साथ पूरा किया है।'
A Giant Leap for Mumbai Metro Line 4 - 56m, 450 ton steel span installed overnight
— MMRDA (@MMRDAOfficial) November 3, 2025
Rome wasn’t built overnight — but MMR's progress sure can be!
In just one night, MMRDA’s engineering teams installed a 56-meter-long, 450-ton steel span over the busy GMLR (Bhandup–Sonapur)… pic.twitter.com/oKiLWriHH3
इस दौरान मुंबई ट्रैफिक पुलिस, बीएमसी और एमएसईडीसीएल के सहयोग से ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया गया। यह उपलब्धि बेहतरीन इंजीनियरिंग कौशल का उदाहरण है। मेट्रो प्रशासन ने यह भी साबित कर दिया है कि मुंबई कैसे तेज, सुरक्षित और स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मोनोरेल सिग्नल ट्रायल के दौरान आई तकनीकी रुकावट, MMMOCL ने कहा - 'हालात काबू में हैं'












Click it and Unblock the Notifications