Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में शुरू हुए 996 स्मार्ट लॉकर, जानें किस रूट के यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा
Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो में सफर करते हुए आम यात्रियों के लिए कई अतिरिक्त सुविधाएं शुरू की गई हैं। मेट्रो और एटॉप पेमेंट सॉल्यूशन (ATope Payment Solutions Ltd) ने मिलकर ब्लू लाइन के 12 स्टेशनों पर 996 स्मार्ट लॉकर सेवा शुरू की है। इन लॉकरों का उद्देश्य यात्रियों की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। साथ ही, ई-कॉमर्स डिलिवरी और रोज सफर करनेवाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत बन सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नई सुविधा का लाभ लगभग 5 लाख दैनिक यात्रियों को मिलेगा। ये स्मार्ट लॉकर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किए गए हैं जिन्हें ऑफिस, मार्केट, रेस्तरां या अन्य ट्रांसपोर्ट हब पर जाते समय शॉर्ट-टर्म स्टोरेज की आवश्यकता होती है।

Mumbai Metro के ब्लू लाइ पर शुरू हुई यह सुविधा
- मुंबई मेट्रो के ब्लू लाइन पर यह सुविधा शुरू की गई है। अगर इसे सफलता मिलती है तो दूसरे रूट पर भी इसे शुरू किया जा सकता है।
- इन स्मार्ट लॉकर में यात्री खाद्य सामग्री, पर्सनल आइटम, पार्सल और ऑनलाइन ऑर्डर को सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं।
एटॉप कंपनी पहले ही दिल्ली मेट्रो के 250 स्टेशनों पर 25,000 से अधिक लॉकर संचालित करती है। अब मुंबई की अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रणाली में भी इसी मॉडल को लागू करने जा रही है।
यह भी पढ़ें: Mumbai News: मुंबई से बेंगलुरु के रास्ते में अब नहीं मिलेगा ट्रैफिक जाम, इस दिन खुलेगा मुथा नदी पर बना पुल
Smart Lockers से मिलेगी यात्रियों को बड़ी सुविधा
यात्री इन लॉकरों को मोबाइल ऐप, एसएमएस या क्यूआर कोड के जरिए आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। ये लॉकर अलग-अलग आकार में उपलब्ध हैं। छोटे लॉकर में 5 किलो और बड़े लॉकर में 10 किलो तक का सामान रखा जा सकता है। कीमतें 20 रुपये प्रति घंटे (छोटे लॉकर) से शुरू होकर 30 रुपये प्रति घंटे (मीडियम लॉकर) तक हैं। सुरक्षित उपयोग के लिए सभी लॉकरों में 24×7 सीसीटीवी निगरानी और ओटीबी-बेस्ड वेरिफिकेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
कूरियर सर्विस और ई-कॉमर्स के लिए बेहतरीन विकल्प
स्मार्ट लॉकर का उपयोग ब्रांड प्रमोशन, टेंपरेरी स्टोरेज, रैपिड कूरियर सर्विस, और तेज़ ऑनलाइन ऑर्डर पिकअप-ड्रॉप के लिए किया जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, इस बढ़ते लॉकर नेटवर्क से शहर में लॉजिस्टिक इंटीग्रेशन बेहतर होगा। साथ ही, अर्बन एमिशन कम करने में भी मदद मिलेगी। यह सिस्टम गिग वर्कर्स और छोटे बिजनेस के लिए एक विश्वसनीय कूरियर व डिलिवरी हब साबित होगा। मुंबई मेट्रो के अनुसार, 'यात्रियों की रोजमर्रा की यात्रा को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।'
यह भी पढ़ें: Mumbai News: कुर्ला-घाटकोपर के बीच भारी ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, नए फ्लाईओवर से मिनटों में होगा सफर पूरा












Click it and Unblock the Notifications