Mumbai Metro 2B Phase: मुंबई मेट्रो 2B का फेज-I जल्द शुरू, चेंबूर से मंडाले तक सफर होगा अब मिनटों में
Mumbai Metro 2B Phase: मुंबई के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) जल्द ही मुंबई मेट्रो लाइन 2B के पहले चरण (फेज-I) की शुरुआत करने जा रहा है। इस चरण में चेंबूर के डायमंड गार्डन से मंडाले तक मेट्रो सेवा शुरू होगी, जिससे पूर्वी उपनगरों में कनेक्टिविटी काफी बेहतर हो जाएगी। इससे लोगों को शहर के दो मुख्य इलाकों में सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा।
करीब 5.53 किलोमीटर लंबे इस पहले चरण में कुल 5 एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें चेंबूर, देओनार, मानखुर्द और महाराष्ट्र नगर जैसे प्रमुख इलाके शामिल हैं। इस रूट के शुरू होने से रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और सफर पहले से तेज, सुरक्षित और आरामदायक होगा।

Mumbai Metro 2B Phase: 19 स्टेशन होंगे इस रूट पर
- पूरी मेट्रो लाइन-2B की लंबाई 23.456 किलोमीटर है, जिसमें कुल 19 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। यह लाइन शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए रेलवे, अन्य मेट्रो लाइनों और मोनोरेल नेटवर्क से कनेक्ट होगी।
- इससे इंटरचेंज आसान होगा और यात्रा का समय कम होगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
- लिफ्ट, एस्केलेटर, CCTV निगरानी, साफ-सुथरे साइनबोर्ड और बेहतर रोशनी। इसके अलावा, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं, नॉन-स्लिप रैंप और आसान टिकटिंग सिस्टम भी उपलब्ध कराया गया है।
Mumbai Metro 2B: पर्यावरण सुरक्षा का रखा गया ध्यान
- यह प्रोजेक्ट पर्यावरण के लिहाज से भी खास है। इसमें 75% तक प्राकृतिक रोशनी का उपयोग, 100% LED लाइटिंग और ऊर्जा बचाने वाली तकनीकें शामिल हैं।
- साथ ही, रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से करीब 40% ऊर्जा की बचत होगी। रूफटॉप सोलर पैनल के जरिए लगभग 2 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
- इसी के साथ MMRDA ने 8 अप्रैल से नई सेवा व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत मुंबई मेट्रो लाइन 7 और मुंबई मेट्रो लाइन 9 के पहले चरणों को जोड़कर एक नई सेवा शुरू की जाएगी।
- इससे यात्रियों को गुंदवली से काशिगांव तक बिना ट्रेन बदले सीधा सफर करने की सुविधा मिलेगी।
Mumbai Metro से ट्रैफिक दबाव होगा कम
इस नई व्यवस्था से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि भीड़भाड़ भी घटेगी और कनेक्टिविटी पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर भविष्य में इसमें और सुधार किए जाएंगे। मुंबई मेट्रो का यह विस्तार शहर के सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाते हुए यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications