Mumbai Local: गणपति विसर्जन वाले दिन इस रूट पर स्पेशल ट्रेन और इन ट्रेन का बदला रूट, यहां है सारी डिटेल
Mumbai Local: गणेशोत्सव का रंग अब विदाई की ओर है और अनंत चतुर्दशी (6-7 सितंबर की रात) के दिन बड़ी संख्या में घरों और सभी पंडालों से गणपति की विदाई होगी। गणपतति विसर्जन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुंबई लोकल ने कुछ रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए मुंबई की सड़कों पर लाखों की संख्या में लोग उमड़ते हैं और लोकल ट्रेन में भी भारी भीड़ जुटती है। इसे ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न रेलवे (Western Railway) ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा ऐलान किया है।
वेस्टर्न रेलवे ने बताया कि चर्चगेट से विरार के बीच बीच 6 जोड़ी यानी कुल 12 विशेष लोकल ट्रेनें चलाई जाएंगी, ताकि भीड़ को संभाला जा सके और यात्रियों को परेशानी न हो। ये अतिरिक्त ट्रेन 6 और 7 सितंबर को चलाई जाएंगी और विसर्जन के समय को ध्यान में रखकर इनका शेड्यूल तैयार किया गया है।

Mumbai Local: अतिरिक्त ट्रेनों से आम यात्रियों को मिलेगी राहत
वेस्टर्न रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अनंत चतुदर्शी के मौके पर स्पेशल ट्रेनें 6 और 7 सितंबर की रात को चलाई जाएंगी। गणपति विसर्जन के कार्यक्रम को देखते हुए इनका शेड्यूल तैयार किया गया है। इससे यात्रियों को नियमित लोकल सेवाओं के साथ अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। गणपति विसर्जन के समय सबसे ज्यादा भीड़ रात के समय होती है, जब लोग समुद्र तट और विसर्जन स्थलों से वापस लौटते हैं। इसलिए इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा आसान हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: Mumbai local trin: अनंत चतुर्दशी के मौके पर 6-7 सितंबर को छह जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेगी, जानें शेड्यूल
मुंबई लोकल की नियमित ट्रेनों में भी कुछ बदलाव
गणपति विसर्जन के दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वेस्टर्न रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था के अलावा कुछ और भी विशेष इंतजाम किए हैं। तेज गति की लोकल ट्रेनें विरार-बोरिवली (Virar/Borivali → Churchgate) शाम 5 बजे से रात 8:30 बजे तक मुंबई सेंट्रल और चर्चगेट के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे यात्रियों का दबाव नियंत्रित किया जा सकेगा। धीमी गति वाली लोकल (Slow UP) ट्रेनें शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक चरनी रोड (Charni Road) स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 से होकर नहीं गुजरेगी। यह कदम भीड़ प्रबंधन के लिए उठाया गया है, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा भक्त विसर्जन के दौरान इकट्ठा होते हैं।
इसके अलावा रेलवे प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि अत्यधिक भीड़ को देखते हुए धैर्य से काम लें और रेलवे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी तपह के अफवाह भ्रामक सूचनाओं पर यकीन न करें।
यह भी पढ़ें: Mumbai local trin: अनंत चतुर्दशी के मौके पर 6-7 सितंबर को छह जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें चलेगी, जानें शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications