Mumbai Local: कितने बजे से शुरू होगी आज मुंबई लोकल ट्रेन? घर से निकलने से पहले देख लें शेड्यूल

Mumbai Local: मुंबई की लोकल ट्रेनें सिर्फ एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि शहर की धड़कन हैं। हर दिन लाखों लोग इन्हीं ट्रेनों के जरिए अपने ऑफिस, कॉलेज और घर पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेन सेवाओं में कोई भी रुकावट सीधे लोगों की दिनचर्या पर असर डालती है।

अच्छी खबर यह है कि 17 जून 2025 को मुंबई लोकल की सभी प्रमुख लाइनें-सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर-पूरी तरह सामान्य रूप से चलेंगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस दिन किसी भी रूट पर कोई मेगा ब्लॉक या तकनीकी कार्य नहीं होगा। इससे ऑफिस जाने वाले यात्रियों और रोजाना लोकल से सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

Mumbai Local 17 June 2025

सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनों पर यात्रियों को किसी बड़े बदलाव या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेलवे विभाग ने साफ किया है कि इस दिन कोई मेगा ब्लॉक या विशेष रखरखाव कार्य निर्धारित नहीं है।
ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के महाराष्ट्र चुनाव में धांधली से लेकर ECI नियुक्ति के दावों का यहां देखें पूरा फैक्ट चेक

पिछले रविवार को हुए थे ब्लॉक

रेलवे ने 15 जून को ही कुछ मेगा और जंबो ब्लॉक निर्धारित थे ताकि ट्रैक और सिग्नल सिस्टम की मरम्मत की जा सके। अब 17 जून को किसी तरह की मरम्मत या ब्लॉक की कोई योजना नहीं है। इससे ऑफिस, कॉलेज या स्कूल जाने वाले और रोज यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

सुबह 4 बजे से आधी रात तक ट्रेनें उपलब्ध

सभी प्रमुख लाइनों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सुबह 4 बजे से लेकर रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। पिक आवर्स के दौरान ट्रेनें अधिक फ्रीक्वेंसी पर चलेंगी ताकि भीड़ कम हो। यात्रा से पहले M-Indicator ऐप से समय की पुष्टि करना सुविधाजनक रहेगा।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नया नियम

रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जनवरी 2026 से नई गैर-एसी लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक क्लोज़िंग दरवाजे अनिवार्य किए जाएंगे। इससे चलती ट्रेन से गिरने की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

अधिकारिक साइट और ऐप से लें जानकारी

रेलवे विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे किसी भी बदलाव या आपात सूचना के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या M-Indicator जैसे भरोसेमंद मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करें। इससे यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: मुंबई में भारी बारिश, रायगढ़ में रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+