Mumbai: संडे को मेगा ब्लॉक, मंडे का क्या है शेड्यूल? सफर से पहले चेक कर लें आज के लोकल ट्रेन का टाइम -टेबल
Mumbai Local Train Schedule 24th March 2025: मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर की लाइफलाइन मानी जाती हैं। हर दिन लाखों लोग इन ट्रेनों से सफर करते हैं, जिनमें ऑफिस जाने वाले, स्टूडेंट्स और रोजमर्रा के यात्री शामिल हैं। सही समय पर ट्रेन की जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
सोमवार, 24 मार्च 2025 के लिए मुंबई लोकल ट्रेन का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। यह शेड्यूल सेंट्रल रेलवे, वेस्टर्न रेलवे और हार्बर लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मददगार साबित होगा। आइए जानते हैं कि सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर ट्रेनों के समय के बारे में...

सेंट्रल लाइन का शेड्यूल
सेंट्रल लाइन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कर्जत, कसारा और बदलापुर की ओर जाती है। रेलवे ने हाल ही में नए टाइम टेबल जारी किए हैं, जिसमें ट्रेन के समय, स्टॉपेज और फ्रीक्वेंसी में कुछ बदलाव किए गए हैं। सेंट्रल लाइन पर कल्याण जंक्शन से सुबह 6:03 से मुंबई CST के लिए लोकल ट्रेन (97010) शुरू है। 6:03 AM; 6:11 AM पर स्लो ट्रेन के बाद 6:12 AM पर फास्ट ट्रेन (95002) का समय निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं मूर्तिकार राम वी. सुतार? जिन्हें महाराष्ट्र सीएम ने महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2024 देने का किया ऐलान
वेस्टर्न लाइन का शेड्यूल
वेस्टर्न लाइन चर्चगेट से दहानू रोड तक चलती है और दादर, बांद्रा, अंधेरी, बोरीवली और विरार जैसे अहम स्टेशनों को जोड़ती है। इस रूट की विस्तृत समय सारणी (टाइम टेबल) जारी की गई है, जिससे यात्रियों को आसानी होगी। यहां चेक करें शेड्यूल-

हार्बर लाइन का शेड्यूल
हार्बर लाइन CSMT से पनवेल और गोरेगांव तक जाती है। यह लाइन वडाला रोड, वाशी और बेलापुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरती है। इस लाइन के नए शेड्यूल की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपकी सुविधा के लिए सुबह की ट्रेनों की जानकारी यहां दी गई है-

कहां से मिलेगी पूरी जानकारी?
यात्रियों को सटीक और ताजा जानकारी के लिए सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या भरोसेमंद प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेन टाइम टेबल देखना चाहिए। इससे सफर प्लान करने में आसानी होगी और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली में मौसम सुहाना, UP के 35 जिलों में होगी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications