Weather: दिल्ली में मौसम सुहाना, UP के 35 जिलों में होगी बारिश, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Weather Today Forecast: दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हुई बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है। देशभर में मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है...कहीं गर्मी तो कहीं बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 मार्च को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है।

वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में ओले भी गिर सरके हैं। उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में आज आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

Weather Today Forecast

आज उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। हालांकि दिन में धूप निकलने से तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

IMD ने केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए जारी किया येलो अलर्ट

भारी बारिश की आशंका जताते हुए आईएमडी ने पश्चिम बंगाल और झारखंड समेत पूर्वी राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक समेत दक्षिणी राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान लगाते हुए आईएमडी ने कहा, "23 से 24 तारीख के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।"

आने वाले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव का हवाला देते हुए आईएमडी ने 27 मार्च से 2 अप्रैल के बीच सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान "पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र" में बारिश होने की बात कही है।

आईएमडी ने कहा, "सप्ताह के कुछ दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय और उससे सटे मध्य भारत में हल्की/मध्यम छिटपुट से बारिश होने की संभावना है।"

आईएमडी ने कहा कि मौजूदा मौसम प्रणालियों से संकेत मिलता है कि सप्ताह के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से अधिक और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+