Mumbai Local Train: 16-17 अगस्त को लोकल ट्रेन की इन रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक कर लें!
Mumbai Local Train: मुंबई में 16 अगस्त को कई जगहों पर जन्माष्टमी का आयोजन भी किया जा रहा है। हालांकि, 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि को कुछ रूट पर ट्रेनें देर से चलेंगी या उनका रूट डायवर्ट किया जाएगा। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 00:40 बजे से लेकर सुबह 04:40 बजे तक विद्या विहार और ठाणे के बीच (5वीं और 6वीं लाइन) पर मिडनाइट 'मेगा ब्लॉक' लागू करने की घोषणा की गई है। इस मेगा ब्लॉक की वजह से देर रात घर से निकलने वाले लोग अपना रूट चेक करके निकलें।
मेंटनेंस के लिए किया जा रहा है मेगा ब्लॉक
मेगा ब्लॉक मेंटनेंस का काम पूरा करने और रेल लाइन के निरीक्षण के लिए कया जा रहा है। सेंट्रल रेलवे की ओर से दी जानकारी के मुताबिक, 'मानरेखाओं और सिग्नल सिस्टम का मेकैनिकल निरीक्षण किया जाएगा और रख-रखाव की भी जांच होगी। सुचारू और सुरक्षित रेल यात्रा और इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए यह रुटीन प्रक्रिया है।'

इन रूट की Mumbai Local होगी प्रभावित
मेगा ब्लॉक के दौरान विद्या विहार और ठाणे के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनें, विशेषकर फास्ट लाइन पर चलने वाली ट्रेन या तो स्थगित रहेंगे या धीमी गति से चलेंगी। कुछ ट्रेनें डाइवर्ट की जाएंगी, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार-रविवार (16-17 अगस्त) की मध्यरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव के मुताबिक अपनी यात्रा की योजना बनानी चाहिए। स्टेशन मास्टर और रेलवे पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी से जानकारी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन के ऑटोमेटिक गेट केवल स्टेशनों में खुलेंगे, यात्रियों की बढ़ेगी सुरक्षा
डाउन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें : 5वीं लाइन से चलने वाली इन ट्रेन को डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। इन्हें विद्या विहार और ठाणे/कल्याण के बीच डायवर्ट किया जाएगा। इन ट्रेनों के आने का समय 10 से 15 मिनट देर हो सकता है:
12811 LTT-हटिया एक्सप्रेस
22538 LTT- गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस
11099 LTT-मडगांव एक्सप्रेस
अप मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें (Up Mail & Express): 6ठी लाइन पर चलने वाली ये ट्रेनें अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी-कल्याण/डीवा से विद्या विहार के बीच। इन ट्रेनों के आगमन समय में 10 से 15 मिनट देर हो सकती है:
18030 शालीमार-LTT एक्सप्रेस
18519 विखाटापत्तनम-LTT एक्सप्रेस
20104 आजमगढ़-LTT सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें: Mumbai Local में CVVRS लागू होने से बदलेगी तस्वीर, जानें AI तकनीक कैसे लोकल में सफर को बनाएगी सुरक्षित












Click it and Unblock the Notifications