Mumbai local train: सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर रहेगा मेगा ब्लॉक, चेक करें समय और प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं रविवार, 22 फरवरी, 2026 को सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे द्वारा घोषित मेगा ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी। यह ब्लॉक मुख्य रूप से सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
सेंट्रल लाइन पर, माटुंगा-मुलुंड के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान, सुबह 10:25 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से छूटने वाली और सुबह 10:50 बजे से दोपहर 3:46 बजे तक CSMT पहुंचने वाली फास्ट सेवाएं धीमी लाइन पर मोड़ी जाएंगी। ये ट्रेनें माटुंगा-मुलुंड के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेंगी जिससे 15 मिनट की देरी होगी।

डाउन हार्बर लाइनों पर किस समय रहेगा मेगा ब्लॉक
हार्बर लाइन पर, CSMT-चुनाभट्टी के बीच अप और डाउन हार्बर लाइनों पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक मेगा ब्लॉक होगा। पनवेल/बेलापुर/वाशी से सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:37 बजे तक CSMT जाने वाली अप सेवाएं चुनाभट्टी-CSMT के बीच अप फास्ट लाइन से चलेंगी, रे रोड, डॉकयार्ड रोड, मस्जिद बंदर स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी पनवेल/बेलापुर/वाशी ट्रेन
साथ ही, सुबह 10:48 बजे से दोपहर 3:49 बजे तक CSMT से पनवेल/बेलापुर/वाशी की ओर जाने वाली डाउन हार्बर सेवाएं CSMT-चुनाभट्टी के बीच डाउन फास्ट लाइन से संचालित होंगी। ये ट्रेनें मस्जिद बंदर, डॉकयार्ड रोड और रे रोड स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
वेस्टर्न रेलवे रूट पर क्या दिन में भी रहेगा मेगा ब्लॉक?
वेस्टर्न लाइन पर रविवार, 22 फरवरी, 2026 को दिन का कोई मेगा ब्लॉक नहीं रहेगा। हालांकि, पटरियों, ओवरहेड उपकरणों व सिग्नल प्रणालियों के रखरखाव हेतु 22/23 फरवरी की दरमियानी रात 12:00 बजे से सुबह 04:00 बजे तक मरीन लाइन्स और माहिम जंक्शन के बीच अप फास्ट लाइनों पर नाइट ब्लॉक लागू रहेगा।
ऐसे में रेलवे विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा से पहले अद्यतन समय-सारणी की जांच करें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications