Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में शनिवार को रहेगा मेंटेनेंस ब्लॉक, इन रूट्स पर कुछ ट्रेन की जाएंगी डायवर्ट

Mumbai Local Train: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में मेंटनेंस का काम आम तौर पर शनिवार-रविवार को किया जाता है। हालांकि, गणपति उत्सव की वजह से शनिवार को भारी संख्या में यात्री अलग-अलग पंडाल घूमने जाने के लिए लोकल से सफर करेंगे। कुछ हिस्सों में लोकल ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहेंगी। इसलिए घर से निकलने से पहले रूट्स अच्छी तरह से देख लें।

सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम की मरम्मत के लिए मेंटेनेंस ब्लॉक का ऐलान किया है। हार्बर लाइन पर भी यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है।

Mumbai Local

Mumbai Local: मेगा ब्लॉक का दिखेगा असर

सेंट्रल रेलवे और CSMT-कल्याण मेन लाइन पर शनिवार दोपहर 10:00 बजे से 3:30 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेन को स्लो लाइन से फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। अगर आप सिओन, कुर्ला, घाटकोपर, विखोली और मुलुंड जैसे स्टेशनों से यात्रा करते हैं, तो लोकल यात्रियों को 15-20 मिनट तक इंतजार करना पड़ सकता है। इसी तरह, हार्बर लाइन (ठाणे-वासी/नेरूल/पनवेल) पर भी 11:00 बजे से 4:00 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा। इस दौरान कुछ लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: Mumbai local train: 'मुंबई लोकल दूसरा घर है?' लोकल ट्रेन में महिला कपड़े सुखाती आई नजर, देखें Viral Video

वेस्टर्न रेलने ने किया जंबो ब्लॉक का ऐलान

वेस्टर्न रेलने ने शनिवार रात 12:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक जंबो ब्लॉक का ऐलान किया है। यह ब्लॉक बोरिवली-चर्चगेट और वसई रोड यार्ड सेक्शन पर होगा। ब्लॉक के दौरान ट्रैक और ओवरहेड उपकरणों की मरम्मत की जाएगी। रात में ट्रेनें कम होने से यात्रियों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन रविवार सुबह से सेवाएं सामान्य करने के लिए यह जरूरी है।

यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लेनी चाहिए। जिन यात्रियों को हार्बर लाइन या ट्रांस-हार्बर पर सफर करना है, वे सेंट्रल लाइन या वेस्टर्न पर वैकल्पिक सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, यात्री M-Indicator App या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेटेड शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Mumbai में बारिश के बीच बॉस का बुलावा, महिला कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+