Mumbai में बारिश के बीच बॉस का बुलावा, महिला कर्मचारी ने दिया ऐसा जवाब सोशल मीडिया पर हुई वाहवाही
Mumbai viral chat: मुंबई की बारिश और कॉर्पोरेट कल्चर (Corporate Culture) का टकराव हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ, लेकिन ट्विस्ट थोड़ा अनोखा था। दरअसल, मुंबई में भारी बारिश और रेड अलर्ट (Mumbai rain red alert) के बावजूद एक कंपनी का मैनेजर अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुला रहा था।
पानी से भरी सड़कों, ट्रैफिक जाम और लगातार हो रही बारिश के बीच एक महिला कर्मचारी ने साफ-साफ कह दिया कि वह ऑफिस नहीं पहुंच पाएंगी। लेकिन मैनेजर ने लेट होने के बावजूद आने पर जोर दिया। इसके बाद कर्मचारी ने जो दो टूक जवाब दिया, वही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

यूजर्स न सिर्फ इस महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि इसे कॉर्पोरेट जगत में "साहसी कदम" भी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग कह रहे हैं कि खराब मौसम और जोखिम भरे हालात में काम की मजबूरी नहीं थोपी जानी चाहिए।
Mumbai rains office news: रेड अलर्ट के बीच ऑफिस आने का आदेश
दरअसल, मंगलवार 19 अगस्त को मुंबई में लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया था। हालात इतने खराब थे कि बीएमसी ने सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तरों में छुट्टी घोषित कर दी थी। वहीं, प्राइवेट कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह दी गई थी।
लेकिन इस कंपनी के मैनेजर ने सबको ऑफिस आने का आदेश दिया। एक महिला कर्मचारी ने वॉट्सऐप ग्रुप में मैसेज किया -"हैलो, ट्रैफिक में फंसी हूं इसलिए ऑफिस नहीं पहुंच पाऊंगी।"
इस पर मैनेजर ने लिखा -"चलो, देर से ही सही लेकिन आओ।"
इसके बाद कर्मचारी ने बिना घुमाए-फिराए साफ शब्दों में लिखा -"Not possible" (मुमकिन ही नहीं है)।
रेडिट पर वायरल हुआ चैट स्क्रीनशॉट
इस पूरी चैट का स्क्रीनशॉट एक सहकर्मी ने Reddit पर शेयर किया। उसने पोस्ट में लिखा -"मुंबई में रेड अलर्ट है, सरकारी दफ्तर बंद हैं, प्राइवेट ऑफिस को भी WFH दिया गया है। लेकिन हमारे यहां WFH पॉलिसी नहीं है। वैसे भी वो (कर्मचारी) किसी की नहीं सुनती, फिर मैनेजर क्यों अपवाद हो।"
यह पोस्ट Indian Workplace नामक पेज पर शेयर हुई और कुछ ही घंटों में 1800 से ज्यादा वोट्स मिल गए।
सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
इस घटना ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया। Reddit से निकलकर X (ट्विटर) तक लोग इस कर्मचारी की तारीफ करने लगे।
- एक यूजर ने लिखा - "Damn, a true corporate baddie!"
- दूसरे ने कमेंट किया - "May her resume always get selected."
- वहीं, एक और ने लिखा - "ऐसे मौसम में सभी को माफ कर देना चाहिए, यह ज़रूरी है।"
यूजर्स ने शेयर किए अपने किस्से
कुछ यूजर्स ने अपने कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस भी शेयर किए। एक यूजर ने लिखा -"मेरे ऑफिस का सफर 31 किलोमीटर का था। एक बार बाइक बारिश में बार-बार बंद हो रही थी। मैंने HR और CEO को वीडियो भेजकर कहा कि घर से काम करने दूं। उन्होंने मना कर दिया। तब मैंने रिजाइन कर दिया।"
यह वाकया सिर्फ एक मजेदार चैट नहीं रहा बल्कि इसने कॉर्पोरेट कल्चर पर सवाल भी खड़े कर दिए। मुंबई जैसी जगह पर जहां बारिश के कारण हालात बिगड़ जाते हैं, वहां कर्मचारियों से ऑफिस आने की उम्मीद करना कितना व्यावहारिक है? सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी कि क्या कंपनियों को ऐसी आपात स्थितियों में WFH को स्थायी पॉलिसी बनाना चाहिए?












Click it and Unblock the Notifications